कोरोना से संक्रमण का प्रभाव
- फोटो : iStock
होम आइसोलेशन में अभी कुल 2002 मरीज हैं। जबकि कोटवा-बनी में आठ, रेलवे में 56, कालिंदीपुरम में 83, यूनानी में 41, बेली में 76, दो निजी कोविड अस्पतालों में 75, स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में 130 मरीज भर्ती हैं। अस्पतालों से अब तक 3551 लोगों को छुट्टी दी जा चुकी है और 3835 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया है। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को 3018 संदिग्ध लोगों का स्वाब सैंपल कोविड जांच के लिए लिया गया है। जबकि, 2660 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।