सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय के मुताबिक शुक्रवार को 4640 लोगों की कोरोना जांच की गई। एक तरफ जहां दस लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वहीं छह लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इन सभी लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर डेढ़ सौ अधिक यात्रियों की कोविड जांच की गई, जिसमें एक यात्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं छिंवकी, जंक्शन और बस अड्डों पर हुई जांच में सभी यात्री कोविड निगेटिव रहे।
prayagraj news : शुक्रवार को आरटीओ ने वैक्सीन लगवाई।
- फोटो : prayagraj