फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: आठ माह का बच्चा, एक महिला पॉजिटिव

Mon, 15 Jun 2020 01:30 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

रविवार को जिले में कोरोना के दो और मामले सामने आए हैं। इसमें एक आठ माह का बच्चा और महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। शहर के अकबरपुर का मासूम जार्जटाउन स्थित एक अस्पताल में भर्ती था, जहां उसकी आंत का आपरेशन होना था। इसके पहले उसकी जांच कराई गई, जिसमें वह संक्रमित मिला। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल के दो डॉक्टरों व स्टाफ को क्वारंटीन करने के साथ ओटी वार्ड सील कर दिया गया है। 

विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
सल्लाहपुर के आठ माह के बच्चे के कोरोना की चपेट में आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि बच्चे की देखभाल के लिए उसकी मां को पीपीईकिट, ग्लब्स और मास्क के साथ अलग वार्ड में आइसोलेट किया गया है। उसकी जांच तो होगी ही, इसके पिता के साथ परिवार के आधा दर्जन लोगों को भी क्वारंटीन कर दिया गया है।

prayagraj news - फोटो : prayagraj
सभी की जांच कराई जाएगी। बताया, बच्चा टैगोर टाउन स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती था। वहां दो डॉक्टरों के साथ पैरामेडिकल स्टाफ को क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही ओटी वार्ड को भी सैनिटाइज कराकर सील कर दिया गया है।

हॉस्पिटल के एक संचालक ने बताया कि बच्चे की आंत का ऑपरेशन करने के लिए उसे भर्ती किया गया था। डॉ. ऋषि सहाय ने आशंका जताई कि घरवालों से ही बच्चे को संक्रमण हो सकता है। वहीं संक्रमित महिला के बारे में स्वास्थ्य विभाग से जानकारी देर रात तक नहीं मिल सकी थी। 
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj

प्रतापगढ़ का युवक पॉजिटिव, निजी अस्पताल सील

कचहरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती प्रतापगढ़ के नारायणपुर के पूरे चंडी गांव का व्यक्ति (56) भी पॉजिटिव आया है। वह इस अस्पताल में नौ जून को भर्ती हुआ था। उसे सांस लेने में तकलीफ थी। जांच कराई गई तो वह पॉजिटिव आया। डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि अस्पताल को सील कर वहां के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। सबकी चार-पांच दिनों में जांच कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें