फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में कोरोना संक्रमण में आ रही गिरावट, 175 नए मरीज मिले, 195 मरीज हुए डिस्चार्ज

Fri, 02 Oct 2020 06:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • दिनांक---कोरोना पॉजिटिव मरीज---संक्रमण मुक्त हुए लोग
  1. 21 सितंबर------335-------------------------324
  2. 22 सितंबर------304-------------------------347
  3. 23 सितंबर------248-------------------------341
  4. 24 सितंबर-------313-----------------------275
  5. 25 सितंबर ------259-----------------------321
  6. 26 सितंबर-------276-----------------------294
  7. 27 सितंबर-------243------------------------305
  8. 28 सितंबर------253-----------------------340
  9. 29 सितंबर-----203 -----------------------334
  10. 30 सितंबर-----208------------------------310
  11. एक अक्तूबर---175------------------------195
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण काल में महीनों बाद संक्रमितों का आंकड़ा दो सौ के नीचे आया है। बृहस्पतिवार को तीन हजार से ज्यादा लोगों की कोविड जांच में सिर्फ 175 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं कोरोना को मात देने वालों की संख्या संक्रमितों से अधिक 195 रही। कई दिन बाद कोरोना से सिर्फ एक गंभीर मरीज की मौत हुई। 
विज्ञापन


सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक 175 कोविड पॉजिटिव के साथ अब तक 19499 संक्रमित हो चुके हैं। एक अक्तूबर को एक्टिव मरीजों की संख्या 2877 रही। कोरोना को मात देने वाले 195 मरीजों में 47 विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। इनमें 148 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। 

सितंबर महीने में कोरोना के बढ़ते कहर के कारण लोग खौफ में रहे। घर-घर जांच आईएलआई लक्षणों वाले मरीजों में संक्रमण की पुष्टि से पूरे महीने संक्रमितों का आंकड़ा लगभग 300 के पार रहा। चार और नौ सितंबर को संक्रमितों की संख्या क्रमश: 403 और 443 रही। वहीं इन दोनों दिनों में संक्रमण मुक्त हुए लोग क्रमश: 313 और 334 रही। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 21 सितंबर से 30 अक्तूबर तक सिर्फ तीन दिन संक्रमितों का आंकड़ा 300 के पार गया। वहीं 25 सितंबर से अब तक की रिपोर्ट में साफ हुआ कि संक्रमितों से ज्यादा लोग संक्रमण से मुक्त हो रहे हैं। 

सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक जिले में प्रतिदिन औसतन 3500 लोगों की कोविड जांच की जा रही है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन सख्ती से कराने और ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच करने का नतीजा है कि संक्रमितों की संख्या कम हो रही है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस का वायरल लोड कम हो रहा है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें