फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: कैंसर पीड़ित समेत दो कोरोना संक्रमितों की मौत, 243 नए संक्रमित

Mon, 28 Sep 2020 11:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
मास्क न लगाने वालों के खिलाफ पुलिस ने तेज कर दी है कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित कैंसर पीड़ित समेत दो मरीजों की रविवार को मौत हो गई। वहीं 243 नए लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 18660 हो गई है। वहीं, एक बार फिर संक्रमितों में से ज्यादा 305 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इनमें 50 संक्रमण मुक्त होने पर विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। 255 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। संक्रमितों में दो डॉक्टर समेत पांच स्वास्थ्य कर्मी और बैंक कर्मचारी शामिल हैं। दो अधिवक्ता भी पॉजिटिव मिले हैं। 
विज्ञापन


सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक रविवार को विभिन्न केंद्रों पर साढ़े तीन हजार से अधिक लोगों ने कोविड जांच कराई। 1700 से अधिक लोगों ने आरटीपीसीआर और 1600 से अधिक लोगों की एंटीजन जांच की गई। शाम तक मिली रिपोर्ट में 243 संभावित संक्रमित की 
कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

सर्वाधिक 142 मरीज एसआरएन में भर्ती

कोरोना के सर्वाधिक 142 मरीज एल थ्री एसआरएन अस्पताल के कोविड वार्डों में भर्ती हैं। वहीं कोविड केयर सेंटर में 26, यूनानी मेडिकल कॉलेज में नौ, रेलवे हॉस्पिटल में 35, बेली में 77, यूनाइटेड मेडिसिटी में 30, साईनाथ एएमए हॉस्पिटल में भी 30 मरीज भर्ती हैं। 

गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे जान गंवाने वाले

एसआरएन अस्पताल में रविवार को दो कोरोना संक्रमितों की उपचार के दौरान मौत हो गई। इनमें मम्फोर्डगंज निवासी 68 वर्षीय मरीज किडनी की बीमारी तो दूसरे अशोक नगर निवासी 63 वर्षीय कैंसर से पीड़ित थे। एसआरएन के कोरोना उप प्रभारी डॉ. सुजीत वर्मा के मुताबिक अस्पताल में इन मरीजों पर कोरोना से ज्यादा दूसरी बीमारियों का संक्रमण भारी पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें