फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव के घर के बाहर लगाया जाएगा बोर्ड, प्रमुख सचिव ने दिया आदेश

Mon, 28 Sep 2020 10:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन
प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण सुधीर गर्ग ने रविवार को जिले में कोरोना को लेकर किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि अगर हॉट स्पॉट जोन बनाने में परेशानी हो रही है तो कम से कम मरीज के घर बाहर बोर्ड लगा दिया जाए। ताकि आसपास के लोग सतर्क रहें। कोविड-19 की समीक्षा बैठक में जिले के नोडल अधिकारी के रूप में सुधीर गर्ग ने कहा कि जांच का दायरा बढ़ाया जाए और प्रतिदिन छह हजार लोगों की जांच की जाए। इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। 
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने कहा कि कंटेंनमेंट जोन में शत प्रतिशत लोगों की जांच कराई जाए। इसके अलावा होम आईसोलेट किए गए मरीजों से दिन में कम से कम दो बार फोन कर उनका हालचाल जरूर लिया जाए। इसे अपलोड भी किया जाए। मरीजों के परिजनों के पास चिकित्सक का नंबर जरूर होना चाहिए। नोडल अधिकारी ने माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए हिदायत दी। उन्होंने अफसरों से कहा कि उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में उन्होंने साफ-सफाई के साथ-साथ सैनेटाइजेशन के कार्य को भी नियमित रूप से कराये जाने के लिए कहा है। एल-2 और एल-3 के अस्पतालों में बेड़ की संख्या बढ़ाए जाने तथा लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु निरंतर जागरूकता अभियान चलाये जाने के लिए कहा है। उन्होंने रेलवे हॉस्पिटल के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन


मेडिकल कालेज में बैठक में उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों की जांच कराये जाने एवं एक्सरे किए जाने की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शत-प्रतिशत मरीजों का एक्सरे कराए जाने के लिए कहा। बैठक में डीएम भानु चंद्र गोस्वामी, नगर आयुक्त रवि रंजन, सीडीओ आशीष कुमार, प्रिसिंपल मेडिकल कॉलेज डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ डॉ. जीएस वाजपेयी आदि अधिकारी मौजूद रहे।

नोडल अफसर ने एसआरएन का किया निरीक्षण

जिले के नोडल अफसर ने रविवार को एसआरएन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बसवार प्लांट और मेला कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया। बसवार प्लांट में हो रहे कार्य के बारे में उन्होंने अफसरों से पूछा। कंट्रोल रूम में कोविड-19 को लेकर सूचनाएं कैसे ली जा रही हैं, उसके बारे में भी उन्होंने ब्यौरा लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें