फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: संक्रमित घटे पर मौत के आंकड़े नहीं हो रहे कम

Mon, 24 May 2021 01:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • 54 दिन बाद 65 नए संक्रमित, चार की गई जान
  • दस हजार से कम हुई कोविड जांच, भर्ती मरीजों में गंभीर ज्यादा
विज्ञापन
prayagraj news : एसआरएन में मरीज को भर्ती कराने लेकर आते परिजन। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में करीब 54 दिन बाद नए संक्रमितों की अचानक कम हुई संख्या राहत देने वाली है। 30 मार्च के बाद 23 अप्रैल को 65 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 30 मार्च को 60 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। संक्रमितों की घटती संख्या जहां राहत दे रही है, वहीं मौत का आंकड़ा अभी औसतन चार पर टिका है। रविवार को भी उपचार के दौरान चार संक्रमितों की मौत हुई। साफ है कि अस्पताल में भर्ती मरीजों में गंभीर ज्यादा हैं। 
विज्ञापन


जिले में रविवार को 9051 लोगों की कोरोना जांच की गई। संख्या सौ से नीचे आई अब आंकड़ा गिरावट की ओर है। यह स्थिति लगभग दो महीने बाद सामने आई है, जो एहतियात, लॉकडाउन का परिणाम बताई जा रही है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक जांच का दायरा बढ़ाया गया है। कोरोना को मात देने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। मौत के मामले में उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमितों पर अन्य बीमारियां भारी पड़ रही हैं।
संक्रमितों में पुलिस और बैंककर्मी भी शामिल

रविवार को संक्रमितों में धूमनगंज, पुलिस लाइंस में तैनात दो कांस्टेबल, आईएससीटी के अस्सिटेंट रजिस्ट्रार, रेलवे हॉस्पिटल के लैब असिस्टेंट, इंडियन बैंक सिविल लाइंस में तैनात पीओ, एसबीआई इंश्योरेंश के जीएम आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


180 लोगों ने दी कोरोना को मात
कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा संक्रमितों से लगभग तीन गुना है। रविवार को 180 लोग संक्रमणमुक्त हुए। इनमें 13 लोगों को कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। 167 लोगों ने होम आइसोलेशन में रहकर कोरोना को मात दी।

prayagraj news : मेडिकल कॉलेज में वैक्सीनेशन के लिए कतार में खड़े लोग। - फोटो : prayagraj

स्लॉट बुक कराने के लिए घंटों जूझे, निकटस्थ केंद्र पर नहीं मिली जगह

कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराने वालों में भारी उत्साह है। रविवार को वैक्सीन डोज के लिए स्लॉट बुक कराने वाले घंटों मोबाइल पर जूझे। सप्ताह भर के लिए तीन बजे नौ हजार लोग पंजीकरण करा चुके थे। रात में तीन हजार वैक्सीन डोज की उपलब्धता होने पर सात दिन का लक्ष्य 11650 निर्धारित किया गया। तमाम प्रयासों के बाद लोगों को घर के निकटस्थ टीकाकरण केंद्रों पर स्लॉट नहीं मिला। वहीं ग्रामीण इलाकों के कुछ केंद्रों पर टीकाकरण की शून्य प्रगति को देखते हुए केंद्रों की संख्या कम करने पर विचार हो रहा है।
विज्ञापन

prayagraj news : मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज स्थित वैक्सीनेशन सेंटर में टीका लगवाती महिला। - फोटो : prayagraj
सोमवार से शनिवार तक 18 से 45 आयु वर्ग के 11650 लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाई जाएगी। इसके लिए 35 केंद्रों पर 35 सत्र संचालित किए जाएंगे। मेडिकल कॉलेज जैसे बड़े केंद्रों पर एक से अधिक सत्र होंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. तीरथ लाल के मुताबिक 18 से 44 वर्ष वालों के लिए शहर में 14 तथा गांवों में 21 केंद्र बनाए गए हैं। अन्य केंद्रों पर 45 पार वालों का टीकाकरण किया जाएगा। केंद्रों का निर्धारण शासन के निर्देश पर किया जा रहा है। पंजीकरण कराने वालों को एसएमएस भेजा जाएगा। लोग स्लॉट पर दर्ज नंबर और समय के मुताबिक संबंधित केंद्रों पर पहुंचकर टीकाकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें