कोरोना ने बुधवार को फिर कहर ढाया। दूसरी बार 52 नए मामले सामने आए, इसमें अधिकतर युवा हैं। एक निजी संस्थान के तीन कर्मचारी, एसआरएन के दो और चिल्ड्रेन हॉस्पिटल का एक कर्मचारी और उसकी बेटी भी पॉजिटिव मिली है। म्योराबाद के कोरोना की चपेट में आए 80 वर्षीय रिटायर्ड आईजी के परिवार के पांच लोग संक्रमित हुए हैं। पॉजिटिव आने वालों में 16 युवतियां शामिल हैं।
इसके अलावा शंकरघाट कॉलोनी का 50 वर्ष, नैनी का 38 वर्ष, अरैल का 67 वर्षीय बुजुर्ग, मधवापुर का 49 वर्षीय अधेड़, मेजा का 35 वर्षीय युवक, कीडगंज की 31 वर्ष की युवती, चिल्ड्रेन हॉस्पिटल की 46 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी और उसकी 23 वर्षीय बेटी, मटियारा रोड की 18 वर्ष की युवती, अतरसुइया का 50 वर्षीय अधेड़, 15 वर्षीय किशोर, 25 वर्षीय युवती, शंकरगढ़ पीपीजीसीएल का 45 वर्षीय कर्मचारी, बारा शंकरगढ़ का 45 वर्षीय, कौशाम्बी का 30 वर्षीय युवक, 48 वर्ष का अधेड़, अलोपीबाग की 43 वर्षीय महिला, कीडगंज की युवती, अनंतनगर की 12 साल की किशोरी, राजरूपपुर का 42 साल का व्यक्ति, जार्जटाउन का एक युवक, चौफटका के 32 वर्षीय युवक, मुट्ठीगंज का 20 वर्षीय युवक, कीडगंज के 40 वर्षीय व्यक्ति, लूकरगंज का 20 वर्षीय युवक तथा सोरांव की 16 साल की किशोरी की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
संक्रमित मिले 15 लोगों में कोरोना की पुष्टि एंटीजन टेस्ट में हुई, जबकि दो की ट्ू नॉट मशीन से। दो मरीज निजी अस्पताल से पॉजिटिव आए हैं। नए मामले आने से जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी दो दर्जन से अधिक बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी स्थानों पर सैनिटाइजेशन की कार्रवाई करवाई जाएगी।
कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच बुधवार को राहत देने वाली खबर भी रही। बुधवार को 24 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी को घर भेज दिया गया। इसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक न्यायमूर्ति के बैंच सचिव भी शामिल हैं। छुट्टी पाने वालों में नौ लोग कोटवा-बनी अस्पताल के हैं जबकि 15 स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय से घर गए हैं।
छुट्टी पाने वालों में चाका, राजकीय बालिका गृह से दो-दो, हंडिया बख्शी खास, सलोरी, तेलियरगंज, कीडगंज, हंडिया, करेली, रेलवे कॉलोनी सहित कुल 24 लोग शामिल हैं। इस मौके पर कोटवा-बनी पर डॉ0 वीके मिश्रा, डॉ0 अमृत लाल, डॉ0 उत्सव सिंह आदि मौजूद रहे।