फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

pcs 2018 interview: एसडीएम बने तो कैसे कंट्रोल करेंगे कोविड-19, पीसीएस के इंटरव्यू में छाए रहे कोरोना से जुड़े सवाल

Wed, 15 Jul 2020 08:31 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज

सार

इंटरव्यू में पूछे गए कुछ अन्य सवाल
  • सीबीएसई की परीक्षा में छात्रों को 100 फीसदी अंक कैसे मिल गए
  • कोविड-19 के लक्षण क्या हैं, भारत में किस तरह केलक्षण पाए जा रहे हैं
  • लॉक डाउन का पर्यावरण पर क्या पभाव पड़ा
  • प्रशासक को शक्ति कहां से मिलती है
  • जनसुवाई पोर्टल पर किस तरह के सुधार की आश्यकता है
  • यूपी और केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाएं कौन सी हैं
  • आज के समाचार पत्र में क्या खास है, 
  • सामान्य आचार संहित क्या है, इसे लागू होना चाहिए या नहीं
  • शिक्षा मित्रों की क्या समस्या है
  • डिप्टी एसपी बनकर अपराध पर नियंत्रण कैसे करेंगे
  • लॉक डाउन में अपराध पर नियंत्रण कैसे हुआ है
  • आपकी हॉबी क्या है, अगर नहीं है तो क्यों नहीं है
  • कोविड की रोकथाम हेतू सरकारी प्रयासों के बारे में बताएं
  • सेक्यूलर शब्द का क्या अर्थ है
  • भारत की प्रस्तावना के बारे में बतांए।
  • गांधी अवार्ड क्या है।
  • मुख्यमंत्री का नाम क्या है और कहां के रहने वाले हैं
  • अपनी पांच खूबियां और पांच खामियां बताएं
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप एसडीएम बन गए तो कोविड-19 को कैसे कंट्रोल करेंगे? कितने चरणों के बाद वैक्सीन तैयार की जाती है और भारत में वैक्सीन बनाने की प्रक्रिया किस चरण में है? कोरोना से जुड़े ऐसे ही तमाम सवाल पीसीएस-2018 के इंटरव्यू में छाए रहे। बुधवार से शुरू हुए इंटरव्यू के लिए पहले दिन 115 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 109 अभ्यर्थी उपस्थित हो सके। 

विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
इंटरव्यू दो सत्रों सुबह नौ और दोपहर 12 बजे से आयोजित किया गया। कोरोना से इतर कई अन्य सवाल भी पूछे गए। इंटरव्यू देने के बाद आयोग से बाहर आए अभ्यर्थियों ने बताया कि इंटरव्यू बोर्ड के सामने इस बार जवाब देने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हर सवाल के जवाब पर एक नया सवाल सामने आ रहा था।

खासतौर पर उन अभ्यर्थियों से अधिक सवाल किए गए, जो पहले से कई नौकरी कर रहे हैं। एक महिला अभ्यर्थी ने बताया कि वह ट्रेजरी अफसर है। इंटरव्यू के दौरान बोर्ड की ओर से कोषागार से संबंधित कुछ ऐसे बारीक सवाल किए गए, जिसने में बारे जवाब देना काफी कठिन था।

JOB UPPSC
कोरोना इस इतर कई अन्य समसामयिक मुद्दों पर सवाल किए गए एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि भारत, नेपाल और चीन के त्रिकोणीय संबंध में क्या समस्या है और इसका क्या समाधान हो सकता है? प्रशासनिक पक्ष से भी तमाम सवाल किए गए। मसलन, खसरा और खतौनी क्या है?

इस आसानी से प्राप्त करने के लिए क्या करना होगा? डिप्टी एसपी बने तो आमजन में पुलिस को लेकर जो भय की स्थिति है, उसे समाप्त करने के लिए क्या करेंगे? निचले स्तर पर प्रशासन की सुलभता के लिए क्या होना चाहिए और बतौर एसडीएम के लिए आप क्या उपाय करेंगे? इसके साथ ही इंटरव्यू में हेरिटेज ट्री योजना, आत्म निर्भर भारत आदि पर भी सवाल किए गए।

UPPSC

अभ्यर्थियों ने मास्क पहनकर दिया इंटरव्यू

ऐसा पहली बार हुआ जब अभ्यर्थियों ने मास्क पहनकर इंटरव्यू दिया। वैसे तो इंटरव्यू में अभ्यर्थियों का नाम गोपनीय रखा जाता है लेकिन ऐसा पहली बार हुआ, जब इंटरव्यू बोर्ड के अध्यक्ष एवं सदस्य सामने बैठे अभ्यर्थियों का चेहरा भी ठीक से नहीं देख सके। इंटरव्यू देने पहुंचे अभ्यर्थियों के लिए आयोग के प्रवेश द्वार पर हैंड वॉश और सैनिटाइजर की व्यवस्था भी की गई थी। साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही उन्हें आयोग परिसर में प्रवेश की अनुमति दी गई।
विज्ञापन

uppsc

संक्रमण के डर से इंटरव्यू देते ही निकल गए अभ्यर्थी

इंटरव्यू में किस तरह के सवाल पूछे गए, यह जानने के लिए वे तमाम अभ्यर्थी भी आयोग पहुंचे थे जिन्हें आने वाले दिनों में इंटरव्यू में शामिल होना है। अमूमन इंटरव्यू देकर बाहर आने के बाद अभ्यर्थी अन्य प्रतियोगी छात्रों को बताते हैं कि उनसे किस तरह के सवाल पूछे गए। इस बार भी अभ्यर्थी इंटरव्यू देकर आयोग से बाहर निकले तो अन्य प्रतियोगी छात्रों ने उन्हें घेर लिया। कुछ अभ्यर्थियों ने तो जानकारी दी लेकिन ज्यादातर अभ्यर्थी संक्रमण के भय से नहीं रुके और इंटरव्यू देते ही वहां से चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें