फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में फूटा कोरोना बम, एक दिन में मिले 13 मरीज, नवजात समेत एसआरएन की नर्स, लैब टेक्नीशियन भी आए चपेट में

Sat, 16 May 2020 12:21 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

जिले में कोरोना का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। बीते चौबीस घंटों में 13 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। पॉजिटिव आए मरीजों में एसआरएन की एक नर्स व दो दिन की नवजात बच्ची भी शामिल है। प्रतापगढ़ की रहने वाली नवजात की मां कोरोना संक्रमित थी। इसी जिले में मुंबई से लौटे एक युवक की रिपोर्ट पाजिटिव मिली है। इसके अलावा क्वारंटीन सेंटर में संक्रमितों का नमूना लेने वाला लैब टेक्नीशियन भी बीमारी की चपेट में आ गया। वहीं सैदाबाद पुरानी बाजार के ग्राम प्रधान का पति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

विज्ञापन

 
स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक पॉजिटिव आई नर्स कोरोना वार्ड नंबर सात में ड्यूटी कर रही थी। वह पैसिव क्वारंटीन में थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे कोरोना वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। कालिंदीपुरम स्थित संक्र मितों का नमूना लेने वाला लैब टेक्नीशियन भी संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा चिकित्सालय में भर्ती प्रतापगढ़ की महिला की दो दिन की बच्ची की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है।

विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
चिकित्सालय प्रशासन ने इसका निक नेम कोविला रखा है। वहीं सरायइनाइत के लगड़ीपुर गांव के एक ही परिवार के चार और झूंसी के कसेरूआ खुर्द के एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद नौ और लोगों में कोरोना की और पुष्टि हुई। इसमें भदोही, प्रतापगढ़ और फतेहपुर के तीन मरीजों के अलावा सभी मामले जिले के ही हैं। पॉजिटिव आए मरीजों में नर्स और कोविला को छोड़कर बाकी सभी को कोटवां-बनी स्थित कोविड-19 लेवल-1 हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया है।

कौशाम्बी में दो कामगारों की मौत, तीन और संक्रमित मिले

कौशाम्बी। मुंबई से लौटे दो कामगारों की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। ये दोनों ही कामगार खुद को गांव के बाहर नलकूप व आम के बाग में क्वारंटीन किए हुए थे। इसके अलावा जिले में तीन और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें दो सिराथू के और एक चायल का व्यक्ति है। प्रशासन ने संक्रमितों के गांवों को सील करा दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें