बृहस्पतिवार को 239 नए मामले सामने आने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 2240 पहुंच गई है। अब तक 1050 मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या 50 पहुंच गई है, जबकि अब तक कुल 1140 केस एक्टिव हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोविड-19 एल-1 चिकित्सालय कोटवा एट बनी में 64 संक्रमित भर्ती हैं। एल-1 कोविड केयर सेंटर रेलवे हॉस्पिटल में 15, एल-1 कोविड केयर सेंटर कालिंदीपुरम में 162, एल-1 समकक्ष यूनानी मेडिकल कॉलेज लूकरगंज में 13 मरीज भर्ती हैं। इसी तरह तेज बहादुर सप्रू (बेली हास्पिटल) एल-2 चिकित्सालय में 44, एसआरएन एल-3 चिकित्सालय में 91 मरीज भर्ती हैं। होम आईसोलेशन में कुल 95 मरीज हैं। होम आईसोलेशन में 425 संक्रमित मरीज हैं। गुरुवार को 1986 संभावित संक्रमितों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें 2504 की रिपोर्ट निगेटिव मिली।
सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 2240 हो गई है। कोविड अस्पतालों और कोविड सेंटरों में भर्ती मरीजों की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। एक्टिव केस 1140 हैं, जिनका अस्पतालों और होम आइसोलेशन में उपचार किया जा रहा है। हालांकि बृहस्पतिवार को दूसरा ऐसा दिन रहा जब किसी कोविड संक्रमित की मौत नहीं हुई। संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ठीक होकर घर जाने वालों का प्रतिशत भी बढ़ा है। कोरोना को मात देने वाले 37 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।