फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: 88 नए कोविड संक्रमित, एक की मौत, 144 लोगों ने दी कोरोना को मात

Mon, 30 Nov 2020 12:41 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों की संख्या में हर दिन घट-बढ़ रही है। रविवार को सामान्य दिनों की अपेक्षा करीब एक हजार कम कोविड जांचें की गईं, लेकिन संक्रमितों की संख्या में मामूली इजाफा हुआ। 24 घंटे में 88 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं उपचार के दौरान एक संक्रमित की मौत हो गई। 

विज्ञापन


नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक सोमवार को जिले में कुल 4046 लोगों की कोविड जांच की गई। कुल 88 संक्रमित चिह्नित किए गए। वहीं संक्रमणमुक्त होने वालों का प्रतिशत बढ़ा है। कुल 144 लोग संक्रमणमुक्त हुए। जिनमें 28 विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। 116 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। 

prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj
नोडल अधिकारी डॉ. सहाय ने बताया कि कुल कोविड संक्रमितों की संख्या 26534 हो गई है। वहीं, 19 हजार से अधिक लोगों ने जहां होम आइसोलेशन पूरा किया। 6339 मरीजों को संक्रमणमुक्त होने के बाद कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 343 पर पहुंच गई है। पखवारे भर बाद एक्टिव मरीजों की संख्या में फिर कमी आई है। अब जिले में 837 एक्टिव केस हैं। 
विज्ञापन

prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj

एसआरएन में कम हुए मरीज

दीपावली के बाद कोविड संक्रमित गंभीर मरीजों की संख्या 115 तक पहुंची थी, सभी एसआरएन अस्पताल में भर्ती थे। रविवार को एसआरएन अस्पताल में 87, बेली अस्पताल में 21 और यूनाइटेड मेडिसिटी में 24 मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। 

एएमए ब्लड बैंक के निदेशक, दो अफसरों समेत चार बैंक कर्मी संक्रमित

नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक एएमए ब्लड बैंक के निदेशक-चेयरमैन कोरोना संक्रमित हुए हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं एसआरएन अस्पताल के एक वार्ड ब्वाय तथा सीएचसी फूलपुर के लैब टेक्निशियन, एक स्कूल के दो शिक्षक और एक पत्रकार की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं एक्सिस बैंक करेली तथा एचडीएफसी बैंक करेली शाखा के मैनेजर तथा केनरा बैंक करेली के दो 
लिपिक भी संक्रमितों में शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें