एनआईसी एक दिसंबर को जारी करेगा चयन, जिला आवंटन सूची
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि एनआईसी की ओर से अभ्यर्थियों के चयन एवं जनपद आवंटन की सूची एक दिसंबर को जारी की जाएगी। अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर जाकर एक दिसंबर को पूरी सूची देख सकते हैं। सचिव ने स्पष्ट किया कि अभ्यर्थियों को वही जिले आवंटित किए जाएंगे जो उन्हें 31 मई को जारी सूची में आवंटित किए गए थे।