फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में प्रोफेसर, असिस्टेंट मैनेजर सहित 69 नए कोरोना संक्रमित, तीन की मौत 

Sun, 08 Nov 2020 11:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना ने रविवार को प्रयाग महिला विद्यापीठ की प्रोफेसर, इफको के असिस्टेंट मैनेजर सहित 69 लोगों को अपनी चपेट में लिया। जबकि तीन लोगों की मौत हो गई। 67 लोग संक्रमण मुक्त हुए। इसमें 18 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है जबकि 49 संक्रमितों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। 

विज्ञापन

prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj
सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने बताया कि रविवार को 69 नए संक्रमित मिलने के बाद जिले में कोरोना के अब तक कुल 24571 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 321 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को भी तीन लोगों की मौत हुई है। इसमें से एक कौशांबी का बताया जा रहा है। तीनों का उपचार एसआरएन चिकित्सालय में चल रहा था।

prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj
इसमें एक 70 साल के बुजुर्ग, दूसरे 59 साल के अधेड़ और तीसरी 42 साल की महिला है। मौत के बाद तीनों का फाफामउ में अंतिम संस्कार करा दिया गया। इसके अलावा 23399 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। रविवार को एसआरएन और बेली से आठ-आठ लोगों को और निजी अस्पताल से दो लोगों को छुट्टी दी गई। जबकि 49 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है।
विज्ञापन

prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj
131 लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। इसमें एसआरएन में 66, बेली में 44 और निजी अस्पताल में 21 संक्रमित भर्ती हैं। रविवार को धार्मिक स्थलों पर काम कर रहे लोगों की जांच कराई गई है। कोरोना ने रविवार को इफको के असिस्टेंट मैनेजर, प्रयाग महिला विद्यापीठ कॉलेज की प्रोफेसर, हाईकोर्ट के दो समीक्षाधिकारी, दो अधिवक्ताओं सहित कई कर्मचारियों को अपनी चपेट में लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें