फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में कोरोना से 404 हुए संक्रमण मुक्त, 388 नए पॉजिटिव मिले 

Wed, 16 Sep 2020 12:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
corona virus - फोटो : sociol media
विज्ञापन
कोरोना से मंगलवार को एक बार फिर 24 घंटों में संक्रमित होने वालों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या अधिक रही। संक्रमण मुक्त होने वाले जहां 404 रहे वहीं 388 पॉजिटिव आए। इसके अलावा चार लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केसों की संख्या 3698 है। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ0 ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सोमवार को 388 नए संक्रमित मिलने केे साथ जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 15084 हो गई है। जबकि 11171 लोग ठीक हो चुके हैं। इसकी वजह से रिकवरी रेट करीब 73 फीसदी बना हुआ है। एक्टिव केसों की संख्या सोमवार के मुकाबले 20 घटकर 3698 हो गई है। इसमें 373 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।

सबसे अधिक मरीज स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक प्रयागराज के 140 संक्रमित भर्ती हैं। इसके अलावा रेलवे में 53, कोविड केयर सेंटर कालिंदीपुरम में 56, यूनानी मेडिकल कॉलेज में सात, दो निजी चिकित्सालयों में 74, बेली में 43 संक्रमित भर्ती हैं। बाकी 3325 लोग होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा अस्पतालों से 47 लोगों को छुट्टी दी गई है। इसमें कोविड केयर सेंटर कालिंदीपुरम से 10, रेलवे चिकित्सालय से तीन, यूनानी मेडिकल कॉलेज से एक, बेली से सात, दो निजी अस्पताल से सात और एसआरएन चिकित्सालय से 19 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। इसके अलावा 2875 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के लिए नमूने लिए गए हैं और 3151 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि मंगलवार को पॉजिटिव आने वालों लोगों में एंटीजन टेस्ट से 231, आरटीपीसीआर से 136 और 21 लोग ट्रूनॉट में संक्रमित पाए गए हैं। आरटीपीसीआर में 41 लोगों की जांच निजी लैब में हुई थी। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव आने वालों में 55 से अधिक लोगों की जांच निजी अस्पतालों में हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें