antign test
- फोटो : sociol media
बृहस्पतिवार को 2936 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। इनमें से 2619 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं 317 पॉजिटिव पाए गए हैं। इस तरह अब तक कुल 10693 लोग कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2712 लोग अब भी संक्रमित हैं। कुल संक्रमितों में 2269 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जबकि अन्य अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।
antign test
- फोटो : sociol media
सीएमओ डॉ. जीएस बाजपेई ने बताया कि अस्पतालों में भर्ती 68 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। वहीं 155 का होम आइसोलेशन भी पूरा हुआ। बृहस्पतिवार को कुल 223 लोग ठीक हुए। हालांकि अभी ये घरों में क्वारंटीन रहेंगे। अब तक कुल 7816 मरीज कोविड-19 को मात दे चुके हैं। सीएमओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुल 2597 संभावित संक्रमितों के सैंपल लिए गए।
antign test
- फोटो : sociol media
उन्होंने बताया कि कोविड-19 की जांच रिपोर्ट वेबसाइट पर देखी जा सकती है। उसका प्रिंट भी निकाला जा सकता है। शहरी क्षेत्र में 10 स्थानों पर दिन में 10 से पांच बजे के लिए के बीच नमूने लिए जा रहे हैं। इनके अलावा मोबाइल वैन की मदद से भी जांच के लिए नमूने लिए जा रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दिन में 10 से दो बजे के बीच नमूने दिए जा सकते हैं।
एंटीबॉडी परीक्षण
- फोटो : social media
दो डॉक्टर, ज्वाइंट रजिस्ट्रार सहित कई अधिकारी हुए संक्रमित
कोरोना ने बृहस्पतिवार को दो डॉक्टर, ज्वाइंट रजिस्ट्रार, असिस्टेंट डायरेक्टर सहित स्वास्थ्य कर्मियों, अधिकारियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों को निशाने पर लिया। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। बताया कि बृहस्पतिवार को पॉजिटिव आए 317 लोगों में 232 में एंटीजन से, 67 में आरटीपीसीआर से और 18 में ट्रूनॉट से पुष्टि हुई है। इसमें उच्चतर शिक्षा के वरिष्ठ अधिकारी, दारागंज पीएचसी की नर्स, रेलवे के अधिकारी, नैनी थाने का सिपाही, रेलेव सिग्नल का एसएसई, हाईकोर्ट के चार अधिवक्ता, लोवर कोर्ट के दो अधिवक्ता, यश बैंक के ब्रांच मैनेजर, नीम सराय स्थित आंख के निजी अस्पताल के ऑप्थेलमिक सर्जन भी शामिल हैं। इसके अलावा उपरदहां सीएचसी के डॉक्टर, सीआरओ का स्टेनो, पर्यटन अधिकारी, एलआईसी का डेवलपमेंट ऑफिसर और कचहरी के कई कर्मचारी हैं। इन सभी के संपर्क में आने वालों की सूची तैयार कर जांच कराई जाएगी।
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : Social media
कोरोना से चार की मौत, इनमें दो महिलाएं
कोरोना से बृहस्पतिवार को चार लोगों की मौत हो गई। इनमें दो महिलाएं हैं। चारों की मौत स्वरूपरानी अस्पताल में हुई। नोडल अधिकारी के अनुसार प्रोटोकाल के तहत सभी मृतकों का अंतिम संस्कार कराया गया। डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि हिम्मतगंज की 49 वर्षीय महिला को बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन हालत बिगड़ने पर एसआरएन लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। प्रीतमनगर के 72 वर्षीय बुजुर्ग को 31 अगस्त को एसआरएन में भर्ती किया गया था। उन्हें बीपी, शुगर की शिकायत थी। उन्हें बचाया नहीं जा सका। धूमनगंज की 72 वर्ष की महिला को 28 अगस्त को बेली में भर्ती कराया गया था। शुगर से पीड़ित महिला की हालत बिगड़ने पर एसआरएन रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इसी तरह उतरांव के 55 वर्षीय मरीज को 25 अगस्त को कार्डियक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोविड की जांच में पॉजिटिव आने के बाद उन्हें बुधवार को एसआरएन में भर्ती कराया, जहां अगले दिन मौत हो गई।