फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: 275 नए संक्रमित, आंकड़ा पहुंचा 8759 तक

Sat, 29 Aug 2020 12:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित मॉल में खरीदारी को पहुंची महिला, कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण अपने बच्चों को हिफाजत से लेकर जाती दिखी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को भी बढ़त बनाए रही। 24 घंटे में 275 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 8759 हो गया है। वहीं लगातार दूसरे दिन पांच संक्रमितों की मौत भी हो गई।
विज्ञापन


अब कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 140 हो गई है। नोडल प्रभारी के मुताबिक जिन संक्रमितों की उपचार के दौरान मौत हुई उन्हें कोरोना से पहले गंभीर बीमारियां थीं।

 कोरोना के नोडल प्रभारी डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक शुक्रवार को कोविड के 275 नए मरीज पॉजिटिव पाए गए। सभी के इलाज के लिए टीमें सक्रिय हैं। वहीं इनमें से कई ने होम आइसोलेशन के लिए आवेदन किया है। 
विज्ञापन

 

2939 संभावित संक्रमितों के लिए नमूने, 2710 की रिपोर्ट निगेटिव

सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक शुक्रवार को 2939 संभावित कोविड संक्रमितों के स्वाब नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए। वहीं 2710 लोगों को कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई है।

उन्होंने जिन लोगों को बुखार, खांसी और सांस लेने में दिक्कत हो या किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए हों तो नजदीकी केंद्रों पर पहुंचकर कोविड जांच जरूर कराएं। शहर के विभिन्न नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ 11 स्थानों पर कोरोना जांच दस से शाम पांच बजे तक कराई जा सकती है। 

263 लोगों ने दी कोरोना को मात

कोविड संक्रमण के बढ़ते प्रसार के साथ कोरोना को मात देने वालों की संख्या का बढ़ना भी राहत देने वाला है। शुक्रवार को जिले के कोविड केयर सेंटरों और अस्पतालों से 82 लोगों को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज किया गया। वहीं 181 लोगों का होम आइसोलेशन भी पूरा हो गया।

नोडल अधिकारी डॉ. सहाय के मुताबिक जिले में कुल 263 लोगों ने कोरोना को मात दी है। उन्होंने बताया कि सर्वाधिक 24 मरीज एसआरएन अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए। कोटवा बनी से छह, कोविड केयर सेंटर कालिंदीपुरम से 11, रेलवे अस्पताल से छह, साईं नाथ वात्सल्य एएमए हॉस्पिटल से चार मरीजों को छुट्टी दी गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें