prayagraj covid-19 news
- फोटो : prayagraj
कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ0 ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अब तक 11 सौ से अधिक लोग होम आइसोलेशन में जा चुके हैं। जबकि 297 संक्रमितों ने होम आइसोलेशन की अवधि पूरी कर ली है। सीएमओ मेजर डॉ0 जीएस बाजपेई ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना से कुल 3801 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
शनिवार को 57 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। शनिवार को कोटवा-बनी से 11, कालिंदीपुरम से 18, रेलवे चिकित्सालय से 15, यूनानी से 19, बेली से 20, यूनाइटेड मेडिसिटी से चार, एसआरएन चिकित्सालय से 20 लोगों की छुट्टी की गई। जबकि, 1448 लोगों के स्वाब सैंपल लिए गए हैं। 1603 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
उधर, एसआरएन चिकित्सालय के कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ0 सुजीत कुमार ने कहा कि चिकित्सालय में अब तक 118 मरीज भर्ती हैं। 16 लोगों को संदिग्ध हाल में भर्ती किया गया है।
भर्ती लोगों में प्रयागराज के 110 लोग हैं। इसके अलावा बेली में 57, कोटवा-बनी में 45, रेलवे हॉस्पिटल में 36, कालिंदीपुरम में 147, यूनाइटेड मेडिकल कॉलेज में 27, यूनानी मेडिकल कॉलेज में 65 मरीज भर्ती हैं। कोरोना के संक्रमितों की संख्या में कमी आने से थोड़ी राहत मिली है। लेकिन, कोरोना ने जिस तरह से रफ्तार पकड़ी है। उससे आने वाले दिनों में क्या स्थिति बनेगी। इसको लेकर कोई कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहा है।