फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में घटे संक्रमित, 163 नए कोविड पॉजिटिव, दो की मौत

Mon, 12 Oct 2020 10:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रविवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या में गिरावट आई। 24 घंटे में 163 नए कोविड पॉजिटिव चिह्नित किए गए। वहीं 199 लोगों ने कोरोना को मात दी। इनमें 23 मरीज विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। 176 संक्रमितों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। इसके पहले शनिवार को 218 संक्रमित पाए गए थे। 

विज्ञापन


सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी ने 163 नए कोविड संक्रमितों के साथ जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 21322 हो गई है। वहीं दो मौतों के साथ संक्रमण से हुई मौतों का आंकड़ा 288 पर पहुंच गया है। जिन दो लोगों की मौत हुई उनमें एक कैंसर तो दूसरा लीवर सिरोसिस से पीड़ित था। भर्ती होने के कुछ घंटे के भीतर ही दोनों की मौत हो गई।

prayagraj news : Corona News prayagraj - फोटो : prayagraj
176 लोगों के साथ अब तक जिले में 14153 लोग होम आइसोलेशन पूरा कर संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोरोना काल में विभिन्न अस्पतालों कोविड केयर सेंटर से 4974 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 1907 है। 

अस्पतालों में भर्ती है 214 कोरोना संक्रमित

विभिन्न कोविड अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों में 214 लोगों को भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। इनमें सर्वाधिक 74 एल थ्री कोविड अस्पताल एसआरएन में भर्ती हैं। कालिंदीपुरम 23, रेलवे हॉस्पिटल में 10, बेली चिकित्सालय में 59, यूनाइटेड मेडीसिटी में 27, साईंनाथ वात्सल्य एएमए हॉस्पिटल में 21 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

Zycov-D Corona Vaccine - फोटो : Twitter@RT

दो बैंक मैनेजरों संग चार स्वास्थ्य कर्मी हुए संक्रमित

नए संक्रमितों में दो बैंक मैनेजरों के साथ चार स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक कोटक महेंद्रा बैंक और एसबीआई के शाखा प्रबंधक की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं इफ्को में मैनेजर, एक प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका, सीआरपीएफ समेत दो कांस्टेबल, एजी ऑफिस के सीनियर एकाउंटेंट भी संक्रमितों की सूची में हैं। रविवार को कोरांव सीएचसी के मेडिकल अफसर, धनूपुर की आशा, सीएचसी कोरांव के आयुष चिकित्सक और सीएससी चाका के डेंटल हाइजनिस्ट कोरोना संक्रमित हुए हैं। अन्य संक्रमितों में दो अधिवक्ता भी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें