फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: एमएनएनआईटी के प्रोफेसर सहित 13 की मौत, 2122 नए संक्रमित मिले

Wed, 21 Apr 2021 12:41 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • कोरोना का कहर जारी, कई अस्पतालों में बेड के लिए भटकते रहे मरीज
  • 1697 हुए संक्रमण मुक्त,  रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 61 को दी गई छुट्टी
विज्ञापन
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को एमएनएनआईटी के प्रोफेसर, ईसीसी के सेवानिवृत्त प्रोफेसर कृष्ण मुरारी सहित 13 लोगों की मौत हो गई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने मृतकों के नामों की सूची जारी नहीं की है। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक मंगलवार को 2122 नए संक्रमित मिले। 
विज्ञापन


विभिन्न स्रोतों से मिली जानकारी के मुताबिक संक्रमण से जान गंवाने वालों में एमएनएनआईटी के प्रो. मनोज कुमार गणित के शिक्षक थे। जबकि प्रो. कृष्ण मुरारी काफी समय पहले ईसीसी से सेवानिवृत्त हो चुके थे। प्रो. कृष्ण मुरारी का उपचार हनुमानगंज स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था। इसके अलावा नवाबगंज के पास आनापुर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुरारी लाल यादव, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक हौसला प्रसाद शुक्ला की भी सांसें थम गईं। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. सहाय ने बताया कि मंगलवार को 12061 लोगों की जांच कराई गई। उसमें से 2122 संक्रमित पाए गए, यानी हर पांचवां संक्रमित मिला। इसके अलावा 1697 लोग संक्रमण मुक्त पाए गए। 61 को एसआरएन चिकित्सालय, बेली, रेलवे और निजी अस्पताल से छुट्टी दी गई, जबकि 1636 का होम आइसोलेशन पूरा हो गया। 

अस्पतालों से 61 मरीजों की छुट्टी के बाद नए संक्रमितों को बेड एलाट कर दिए गए, जबकि बहुत से लोग बेड के लिए सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी अस्पतालों में भी भटकते रहे। इनमें से कई की हालत गंभीर थी। उन्हें तुरंत भर्ती कर उपचार करने की जरूरत थी। लेकिन बेड न मिलने से उनका उपचार शुरू नहीं हो सका। इससे न केवल मरीज बल्कि उनके परिजन परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें