फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : दस मतदान केंद्रों पर होगा पुनर्मतदान, 80 बवाली गिरफ्तार

Tue, 20 Apr 2021 07:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

  • तोड़फोड़ व अराजकता के चलते मतदान केेंद्रों पर बाधित हुआ था मतदान
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने राज्य निर्वाचन को भेजी रिपोर्ट  
विज्ञापन
pratapgarh news : उपद्रवियों द्वारा तोड़ी गई पुलिस की जीप। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के 10 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान होगा। सोमवार को मतदान के दौरान अराजकतत्वों ने मतदान केंद्रों पर तोड़फोड़ करने करने के साथ मतदान केंद्रों पर जमकर बवाल किया था। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राज्य निर्वाचन आयोग को 10 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने के लिए रिपोर्ट भेजी है। जबकि बवाल करने वाले 80 बवालियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। 
विज्ञापन


सोमवार को मतदान के दौरान जिले के 10 मतदान केंद्रों पर अराजकतत्वों ने जमकर बवाल किया था। अराजकतत्वों ने मत पेटिका क्षतिग्रस्त कर दी थी। मतदान केंद्र पर जमकर तोड़फोड़ की थी। इससे मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया बाधित हो गई। कुंडा के कालाकांकर विकास खंड के मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय परियावा, कुंडा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय अघिया, बाबागंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पुरैली मकूनपुर, बिहार विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुर, लालगंज विकास  के प्राथमिक विद्यालय पूरे तिलकराम, रामपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कन्हैया दुल्लापुर, लक्ष्मणपुर ब्लाक के प्राथमिक पाठशाला बाबूगंज, मंगरौरा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय सराय जमुआरी 30, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सराय महुआरी 31, प्राथमिक विद्यालय उतरास 34, प्राथमिक विद्यायल उतरास 35, बाबा बेलखरनाथ धाम के 72 प्राथमिक पाठशाला चकमझानीपुर सहित 10 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।

जिलाधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मतदान के दिन बवालियों ने मतदान केंद्रों पर घुसकर तोड़फोड़ की थी। पीठासीन अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि मतदान के दिन बवाल करने वाले 80 बवालियों को 13 थानों की पुलिस गिरफ्तार करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है। बवाल करने वाले लोगों को पुलिस चिन्हित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें