फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona News: प्रयागराज में तीन लोगों की कोरोना से मौत

Sun, 09 Aug 2020 12:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कोरोना से शनिवार को तीन और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में मरने वालों का आंकड़ा 80 पहुंच गया है। मरने वाले बेनीगंज, बैरहना और सरायनाइत के निवासी थे। मौत के बाद शव को जिला प्रशासन को सौंप दिया गया। दो लोगों का फाफामऊ में अंतिम संस्कार करा दिया। एक का रविवार को कराया जाएगा। दो लोगों की मौत एसआरएन में, जबकि एक की मौत बेली अस्पताल में हुई। 
विज्ञापन


बेनीगंज के रहने वाले 52 वर्षीय व्यक्ति की तबीयत हफ्ते भर पहले खराब हुई थी। तीन अगस्त को वह रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बेली अस्पताल में भर्ती हुए थे। शुक्रवार की शाम सांस लेने में तकलीफ हुई तो ऑक्सीजन पर रख दिया गया। अस्पताल के डॉ. एके अखौरी के मुताबिक रात में जब मरीज को आराम मिल गया तो ऑक्सीजन से हटा दिया गया, लेकिन उसके थोड़ी देर बाद हालत गंभीर हो गई।

ऑक्सीजन दी गई, लेकिन उपचार के दौरान रात साढ़े बारह बजे मौत हो गई। मरीज को हाइब्लडप्रेशर की समस्या थी। उसकी पत्नी और बच्चे की पहले ही मौत हो चुकी है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थे। दूसरी मौत सरायनाइत के रहने वाले 48 वर्षीय व्यक्ति की हुई। सूरत से आने के बाद उनकी तबीयत अचानक खराब हुई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह एसआरएन चिकित्सालय में चार अगस्त को भर्ती हुए थे।
विज्ञापन


इन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया लेकिन मौत हो गई। बैरहना के रहने वाले 73 वर्षीय बुजुर्ग को ब्लडप्रेशर और गुर्दा की समस्या थी। तीन अगस्त को एसआरएन में भर्ती किया गया था। शनिवार की देर शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। एसआरएन चिकित्सालय के कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि मौत के बाद शव को जिला प्रशासन को सौंप दिया गया। 

वाराणसी की एक महिला की मौत

कोरोना से शनिवार को वाराणसी की 65 वर्षीय महिला की भी मौत हो गई। महिला पहले सिविल लाइंस स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार कराने गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें पांच अगस्त को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय शिफ्ट कर दिया गया। यहां उनकी शनिवार को मौत हो गई। डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि महिला को ब्लडप्रेशर और शुगर की समस्या थी। मौत के बाद महिला का फाफामऊ में अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें