फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona News: कोरोना से दारागंज के युवक की मौत, जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 16 पहुंची

Wed, 08 Jul 2020 10:03 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

कोरोना से एक और मौत हो गई है। युवक को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। मंगलवार की देर रात उसकी मौत हो गई। प्रशासन ने शव को लेकर फाफामउ घाट पर परिवार के कुछ सदस्यों के बीच अंतिम संस्कार करा दिया। बताया जा रहा है कि युवक की पॉजिटिव रिपोर्ट प्राईवेट लैब से आई थी।

विज्ञापन


तबीयत खराब होने पर पहले किसी निजी अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने गया था। निजी अस्पताल ने जांच कराने की सलाह दी और एसआरएन रेफर कर दिया। युवक चार जुलाई को एसआरएन आया था। यहां उसकी हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया। बाद में उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसके बाद उसे कोविड-19 वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था।

prayagraj news - फोटो : prayagraj
कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि उसे डायबटिक की परेशानी थी और निमोनिया भी हो गया था। उसकी कीडनी भी खराब थी। यहां उसे वेंटिलेटर पर भी रखा गया था। लेकिन उपचार के दौरान मंगलवार की रात मौत हो गई। 
विज्ञापन

prayagraj news: death from corona - फोटो : prayagraj
प्रशासन ने फाफामउ घाट पर कुछ परिजनों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार करा दिया। जिले में कोरोना से ये 16वीं मौत है। बताया जा रहा है कि एसआरएन में भर्ती कोरोना के दर्जन भर मरीजों की हालत गंभीर है। उन्हें ऑक्सीय या फिर वेंटिलेटर पर रखा गया है। हालांकि ऐसे लोग ज्यादातर किसी न किसी बीमारी की चपेट में है और अधिक उम्र के भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें