फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona News: आईएएस अफसर, जेल के चिकित्साधिक्षक, इफको के सीआरओ, एनटीपीसी के इंजीनियर सहित 226 को कोरोना 

Sat, 08 Aug 2020 12:43 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
कोरोना ने शुक्रवार को एक वरिष्ठ आईएएस ऑफिसर, एसआरएन के डॉक्टर, नैनी जेल के चिकित्साधिकारी, एनटीपीसी के इंजीनियर, इफको के सीआरओ, रेलवे के इंजीनियर, सेक्शन इंजीनियर सहित कुल 226 लोगों को निशाने पर लिया। शुक्रवार को कुल 11 सौ के करीब एंटीजन टेस्ट हुए जिसमें से 134 में पुष्टि हुई।
विज्ञापन


एंटीजन टेस्ट से सबसे अधिक पुष्टि केपी इंटर कॉलेज में हुई। यहां शुक्रवार को जांच कराने वाले 165 लोगों में 36 में कोरोना की पुष्टि हुई। इसके अलावा एक दर्जन ट्ू्र नॉट और बाकी में आरटीपीसीआर से पुष्टि हुई। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ0 ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सर्वे, पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच की वजह से संक्रमित होने वालों को जल्दी ट्रैस कर उन्हें आईसोलेट कराया जा रहा है। इससे संक्रमण का फैलाव ज्यादा नहीं हो पा रहा है। 

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को नैनी जले के चिकित्साधिक्षक डॉ0 वेद प्रकाश, वरिष्ठ जेल अधीक्षक की पत्नी, नैनी जेल के चार कैदी, एनटीपीसी के इंजीनियर, रेलवे के इंजीनियर, सेक्शन इंजीनियर, डिप्टी डायरेक्टर, नैनी स्थित बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर, सुबेदारगंज स्थित आरपीएफ के छह ट्रेनी, इफको के सीआरओ, इलाहाबाद निवासी बस्ती में तैनात के एसडीएम, एसआरएन के डॉ0 संजय सिंह, एसआरएन के स्वास्थ्य कर्मी, मेडिकल कॉलेज परिसर में रहने वाले दो कर्मचारी, स्वरूपरानी चिकितसालय के ब्वॉयज हॉस्टल का रहने वाला छात्र, जेपी सीमेंट के आधा दर्जन कर्मचारी, ओयो होटल का कर्मचारी, सिविल लाइंस थाना में तैनात चार पुलिस कर्मी, एजी ऑफिस के वरिष्ठ ऑफिसर सहित बड़ी संख्या में अलग-अलग विभागों में तैनात कर्मचारी, अधिकारी, व्यापारी पॉजिटिव आए हैं। डॉ0 ऋषि ने बताया कि शुक्रवार को पॉजिटिव आने वाले लोगों में 60 फीसदी से अधिक लोगों ने होम आइसोलेशन मांगा है। 50 से अधिक लोगों को होम आइसोलेशन की स्वीकृति दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें