फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona News: 90 वर्ष की महिला के साथ एसीएमओ, बेली के डॉक्टर सहित सात की रिपोर्ट निगेटिव 

Sat, 27 Jun 2020 08:32 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

जिले के लिए शनिवार का दिन दो तरह से राहत देने वाला रहा। एक तो शुक्रवार के मुकाबले कोरोना के नए मामलों की संख्या भी कम रही वहीं 13 मरीजों की रिपोर्ट आने के बाद छुट्टी दी गई। इसमें एसआरएन से सात और कोटवा-बनी एल-1 से छह मरीजों को छुट्टी दी गई है। 

विज्ञापन


सिविल लाइंस की 90 वर्ष की महिला के साथ कोरोना के पूर्व नोडल ऑफिसर एसीएमओ, बेली अस्पताल के डॉक्टर, व जीआरपी के चार जवानों शामिल हैं। मेडिकल प्रशासन के मुताबिक इतनी अधिक उम्र में कोरोना को मात देने वाली यूपी की वह पहली महिला हैं। इसके पहले लूकरगंज के इंजीनियर की 85 वर्षीय महिला ने भी कोरोना को मात दी थी। 

prayagraj news - फोटो : prayagraj
सिविल लाइंस विनायक ली ग्रांड अपार्टमेंट के 58 वर्षीय युवक की संपर्क में आकर उसकी 90 वर्षीय मां भी कोरोना पॉजिटिव हो गई थी। उन्हें स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। आज उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई।

इसके बाद उन्हें छुट्टी दी गई। इसके साथ एसीएमओ, बेली अस्पताल के एनेस्थेटिस्ट, नवाबगंज की 68 वर्षीय महिला, झूंसी की 29 वर्षीय युवती और एसआरएन सर्जरी इमरजेंसी की स्टाफ नर्स की दोबारा कोरोना की जांच में संक्रमण नहीं मिले हैं। हालांकि, स्टाफ नर्स की बेटी भी पॉजिटिव है। वह अभी एडमिट है।
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
एसीएमओ की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें और समस्या होने से मेडिसिन विभाग के अंडर में रखा गया है। उनकी पत्नी और बच्चे अभी पॉजिटिव हैं। पत्नी एसआरएन में हैं जबकि बच्चे एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि एसीएमओ को छोड़कर बाकी सभी को घर भेज दिया गया।

उधर, एल-1 हॉस्पिटल से जिन लोगों को छु्टी दी गई उसमें अल्लापुर निवासी बीएसएनएल के एसडीओ, हनुमानगंज का 31 वर्षीय और जीआरपी के चार जवानों को छट्टी दी गई। इस मौके पर नोडल इंचार्ज डॉ. वीके मिश्रा, डॉ. अमृत लाल, डॉ. उत्सव सिंह सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें