फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का एलान- यूपी बोर्ड के टॉपर्स के नाम से बनेगी पक्की सड़क

Sat, 27 Jun 2020 06:51 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के टॉपर्स को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दसवीं और 12वीं की परीक्षा में टॉप करने  वाले 20 छात्र-छात्राओं के  घर तक सरकार पक्की सड़क बनाएगी। साथ ही सड़क  का नाम टॉपर के नाम पर होगा। केशव ने टॉपरों को एक-एक लाख रुपये नकद और लैपटाप देने की भी बात कही।

विज्ञापन


सर्किट हाउस में केशव ने कहा कि मैं यूपी बोर्ड के सभी उत्तीर्ण छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। आशा करता हूं कि आगे भी आगामी कक्षाओं में छात्र-छात्राएं अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा उन सभी छात्रों की निराशा को समझता हूं, जो विद्यार्थी इस परीक्षा में असफल रहे।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
संवाददाताओं से हुई बातचीत में केशव ने कहा कि यूपी बोर्ड ही नहीं सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड के टॉपरों के नाम पर भी सरकार शानदार पक्की बनाई जाएगी। अगर संबंधित विद्यार्थी के स्कूल तक सड़क नहीं है तो लोक निर्माण विभाग के मंत्री के रूप में मेरा वादा है कि स्कूल तक सड़क का निर्माण कर उसका नामकरण टॉपर विद्यार्थी के नाम पर ही होगा।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
केशव ने संवाददाताओं से बातचीत के बाद यह जानकारी अपने ट्वीट के माध्यम से भी दी। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि सफलता एवं असफलता जीवन के दो पहलू हैं, जो हमें कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरणा देते हैं। आप सभी लोग अपने कौशल और प्रतिभा से अवश्य ही सफलता के शिखर पर पहुंचेंगे। मेरी शुभकामनाएं सभी के साथ हैं।  केशव ने अपने ट्वीट में यह भी कहा कि टॉपरों को एक लाख रुपये और लैपटाप भी दिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें