फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona News : जिलाधिकारी सहित कोरोना के 306 नए संक्रमित मिले

Mon, 24 Jan 2022 11:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रिपोर्ट के मुताबिक जिले में सोमवार को कुल 8593 लोगों की कोरोना की जांच हुई है। उसमें 4398 लोगों का एंटीजन, 3888 लोगों की आरटीपीसीआर और 109 लोगों की टूनॉट से जांच हुई है। 198 लोगों ने निजी पैथालॉजी में अपना टेस्ट कराया है।
विज्ञापन
prayagraj news : संजय खत्री, डीएम प्रयागराज। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की चपेट में सोमवार को डीएम संजय कुमार खत्री भी आ गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। वह होम आइसोलेशन में हैं। इसके अलावा हाईकोर्ट के उप महानिबंधक, एनटीपीसी के उपमहाप्रबंधक सहित कुल 306 नए संक्रमित मिले, जबकि, 320 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। पांच लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। 315 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक जिले में सोमवार को कुल 8593 लोगों की कोरोना की जांच हुई है। उसमें 4398 लोगों का एंटीजन, 3888 लोगों की आरटीपीसीआर और 109 लोगों की टूनॉट से जांच हुई है। 198 लोगों ने निजी पैथालॉजी में अपना टेस्ट कराया है। इसमें 175 लोगों में आरटीपीसीआर, 100 लोग एंटीजन से और 31 लोग टूनॉट में पॉजिटिव मिले हैं। 320 संक्रमण मुक्त होने के बाद एक्टिव केसों की संख्या 2877 पर आ गई है।

विज्ञापन

कई अधिकारी भी हुए संक्रमित

सोमवार को संक्रमित होने वालों में डीएम के अलावा अपर नगर आयुक्त मुशीर अहमद, हाईकोर्ट के उपमहानिबंधक, हाईकोर्ट के सेक्शन ऑफिसर, समीक्षाधिकारी, एनटीपीसी के डीजीएम, मत्य विभाग के जूनियर सहायक, सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर, विद्युत निगम के सेवानिवृत अभियंता, इंडियन ऑयल के सहायक मैनेजर, सोरांव सीएचसी के मेडिकल अफसर, रेलवे के लोकोपायलट, डिप्टी चीफ मैनेजर, डफरिन की स्टाफ नर्स, धनुपुर सीएचसी का एलटी संक्रमित हुआ है। जिले में इसके पहले एसएसपी भी संक्रमित हो चुके हैं।
 

83 हजार से अधिक लोगों को लगा कोरोना का टीका
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को जिले में 83 हजार, 623 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। टीकाकरण के नोडल ऑफिसर डॉ. तीरथलाल ने बताया कि सोमवार को 15 से 17 वर्ष की आयु वर्ग के तीन हजार, 297 लोगों को और 521 लोगों को बूस्टर डोज लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें