फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona News : रिकवरी रेट 100 फीसदी, मिले 395 संक्रमित, डिस्चार्ज हुए 450

Thu, 20 Jan 2022 11:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नए साल की शुरुआत के साथ ही मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी। उस समय जिले में रिकवरी रेट काफी कम रहा। लेकिन पिछले कुछ दिनों में संक्रमण से ठीक हो रहे मरीजों की संख्या तेज होने लगी। 16 जनवरी को 169 संक्रमित मरीज ठीक हुए।
विज्ञापन
Prayagraj News : कोविड की जांच कराती युवती। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण के बीच राहत की बात यह है कि प्रयागराज में रिकवरी रेट 100 फीसदी तक पहुंच गया। बृहस्पतिवार को 395 नए कोरोना संक्रमित मिले। जबकि कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या 450 रही। इसमें 441 संक्रमित मरीज रहे, जो घर में होम आइसोलेशन में रह कर ठीक हुए और 9 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए।

विज्ञापन


नए साल की शुरुआत के साथ ही मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी। उस समय जिले में रिकवरी रेट काफी कम रहा। लेकिन पिछले कुछ दिनों में संक्रमण से ठीक हो रहे मरीजों की संख्या तेज होने लगी। 16 जनवरी को 169 संक्रमित मरीज ठीक हुए।


इसकेबाद से लगातार रिकवरी रेट में बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही है, जो 4 दिनों में ही 100 प्रतिशत तक पहुंच गया। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक कोरोना संक्रमितों की जांच में बृहस्पतिवार को 395 संक्रमित मिले।
विज्ञापन



इसमें 128 का एंटीजन, 234 लोगों का आरटीपीसीआर और 33 लोगों की ट्रूनॉट जांच हुई। इसमें एसआरएन के दो डॉक्टर, एक स्टॉफ नर्स, कौधियारा और मउआइमा सीएचसी के दो डॉक्टर, हाईकोर्ट के वकील भी संक्रमित मिले।


कुल 7924 लोग की जांच के लिए सैंपल में सबसे ज्यादा 4300 लोगों की एंटीजन जांच हुई। आरटीपीसीआर जांच कराने वाले लोगों में 3385 और ट्रूनॉट जांच 107 लोगों की जांच की गई। निजी लैब में 132 ने अपनी कोरोना की जांच करायी।


एसआरएन अस्पताल में कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. सुजीत वर्मा के मुताबिक भर्ती 30 मरीजों में 16 को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है और पांच नए संक्रमित को भर्ती कराया गया। चार मरीज इलाज के बाद संक्रमण से मुक्त हुए। अधीक्षक बेली अस्पताल डॉ. एमके अखौरी ने बताया कि बेली अस्पताल में भर्ती 8 मरीजों में एक मरीज को ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया है। यहां से भी 5 मरीज डिस्चार्ज हुए।


7753 किशोरों ने ली कोविड टीके की पहली खुराक
कोरोना टीकाकरण में बृहस्पतिवार को 7753 किशोरों को कोरोना टीकाकरण की पहली खुराक दी गई। साथ ही 18 से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण हुआ। जिसके बाद कुल आंकड़ा 87,304 पहुंच गया। प्रीकॉशन डोज लेने वालों की संख्या 1058 रही। स्कूलों में भी सघन टीकाकरण अभियान जारी है। टीकाकरण प्रभारी डॉ. तीरथ लाल ने बताया कि किशोरों को टीकाकरण के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। जिससे समय से लक्ष्य पूरा हो सके और उन्हें सुरक्षित रखा जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें