फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe : प्रयागराज में एक ही परिवार के 26 लोगों ने दी कोरोना को मात, सब स्वस्थ

Thu, 13 May 2021 12:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • किडनी दान करने के बाद भी 87 की उम्र में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भी हुए स्वस्थ 
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की दूसरी लहर में प्रयागराज में हजारों की संख्या में लोग चपेट में आए। इनमें से कई लोगों की जान भी चली गई, तो बहुत से ऐसे रहे जिन्होंने मजबूत इच्छाशक्ति दिखाते हुए इस बीमारी से जंग लड़ी और स्वस्थ भी हुए। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रसाद मिश्र का उदाहरण लें तो उनके परिवार में एक-एक करके 26 लोग कोरोना से संक्रमित हुए, लेकिन इन सभी ने होम आइसोलेट रहते हुए कोरोना को शिकस्त दे दी। अब सभी स्वस्थ हैं। 

विज्ञापन


आजाद नगर निवासी राघवेंद्र मिश्र के छोटे पुत्र सबसे पहले 11 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए। इसके बाद परिवार में एक-एक करके 26 सदस्य कोरोना पॉजीटिव हो गए। संयुक्त परिवार होने की वजह से इनके घर में कुल 31 सदस्य हैं। महज दस दिन के अंतराल में 26 सदस्यों के संक्रमित होने से परिवार के लोग काफी चिंतित रहे। इस दौरान 87 वर्ष के राघवेंद्र मिश्र भी संक्रमित हो गए। उनके परिवार के लोग राघवेंद्र मिश्र के संक्रमित होने से ज्यादा परेशान हो गए। क्योंकि वर्ष 2012 में उन्होंने अपनी एक किडनी अपने पुत्र को दान कर दी थी, लेकिन राघवेंद्र मिश्र ने हिम्मत नहीं हारी।

परिवार के सभी संक्रमित लोगों का वह लगातार उत्साहवर्धन करते रहे। उनके पुत्र एवं खेल शिक्षक रविंद्र मिश्र ने बताया कि इस अवधि में हम सभी ने चिकित्सक के परामर्श के अनुसार दवाओं का सेवन तो किया ही, साथ ही नियमित रूप से योग, भाप, काढ़ा एवं हल्दी वाला दूध भी पीया। अब घर में सभी लोग स्वस्थ हैं। इस दौरान बड़े भाई एवं अधिवक्ता रघुराज किशोर मिश्र, डा. मुनीर किशोर मिश्र, कंदर्प किशोर मिश्रा, 13 वर्ष के अनघ मिश्रा समेत सभी 26 लोग स्वस्थ हो गए हैं। बीच में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. मुरली मनोहर जोशी ने राघवेंद्र मिश्र को फोन कर उनका हालचाल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें