कैंट थाना क्षेत्र के राजापुर इलाके में एक प्रतियोगी छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। छात्रा का आरोप है कि आरोपी छात्र पिछले चार सालों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। पहले वह इसलिए चुप थी कि उसने शादी का वादा किया था। दो दिन पहले छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बुधवार को छात्र गिरफ्तार कर लिया गया।