फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: सीएम योगी गंगा पूजन संग माघ मेले की तैयारियों की करेंगे समीक्षा, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Fri, 21 Nov 2025 08:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सुबह 9:55 बजे हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन प्रयागराज आएंगे। वह करीब तीन घंटे शहर में रहेंगे। इस दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
विज्ञापन
माघ मेले में सीएम योगी के आगमन की तैयारी में जुटे रहे अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सुबह 9:55 बजे हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन प्रयागराज आएंगे। वह करीब तीन घंटे शहर में रहेंगे। इस दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 10:25 बजे विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी के रामबाग स्थित आवास के निकट हनुमान मंदिर पहुंचेंगे। यहां के कार्यक्रम के बाद सुबह 10:50 बजे संगम नोज पहुंचकर गंगा पूजन में शामिल होंगे।

विज्ञापन


इसके बाद माघ मेला क्षेत्र का निरीक्षण और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। यहां से मेला प्राधिकरण स्थित आईसीसीसी सभागार पहुंचेंगे जहां माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे। दोपहर 12:25 बजे परेड ग्राउंड हेलिपैड से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर 12:40 बजे उदयपुर, राजस्थान के लिए प्रस्थान करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।


विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें