फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सीएम योगी 10 जनवरी को आएंगे, मेला के साथ विधि विश्वविद्यालय भी जाएंगे

Thu, 08 Jan 2026 06:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 जनवरी को प्रयागराज आ रहे हैं। वह माघ मेला के साथ डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय भी जाएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 11 बजे के आसपास प्रयागराज पहुंचेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 जनवरी को प्रयागराज आ रहे हैं। वह माघ मेला के साथ डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय भी जाएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 11 बजे के आसपास प्रयागराज पहुंचेंगे। शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह माघ मेला पहुंचेंगे और वहां गंगा पूजन करेंगे। इसके बाद बंधवा स्थित बड़े हनुमानजी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री सतुआ बाबा के शिविर में जगदगुरु रामानंदाचार्य की जंयती पर आयोजित समारोह में भी शामिल होंगे। इस अवसर पर शोभायात्र भी निकाली जाएगी।

विज्ञापन


इसके बाद मुख्य मंत्री प्रयागराज मेला प्राधिकरण में बैठक कर मक्रर संक्रांति व पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व को लेकर की जा रहीं तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बैठक करने के बाद वह अपराह्न तीन बजे विधि विश्वविद्यालय पहुंचेंगे और विश्वविद्यालय की पहली गवर्निंग कौंसिल की बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री गवर्निंग कौंसिल के पदेन अध्यक्ष है जबकि कुलपति प्रो. उषा टंडन गर्वनिंग कौंसिल की सचिव हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें