prayagraj news : अखिल भारतीय कार्यकारिणी में हिस्सा लेने के लिए संघ प्रमुख प्रयागराज पहुंचे।
- फोटो : prayagraj
गौहनिया में होने जा रही आरएसएस की बैठक में भाग लेने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत शनिवार की रात प्रयागराज पहुंच गए। संघ की इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। वह रविवार को आएंगे।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शनिवार की रात डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस से प्रयागराज पहुंचे। जंक्शन पर संघ प्रमुख का स्वागत करने के लिए संघ के चुनिंदा लोग ही पहुंचे थे। ट्रेन से उतरने के बाद मोहन भागवत जंक्शन से ही गौहनिया के लिए रवाना हो गए। इस दौरान चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रही। बताया जा रहा है कि सोमवार तक भागवत गौहनिया में ही प्रवास करेंगे।
इसके पूर्व 18 एवं 19 नवंबर को उन्होंने गाजियाबाद में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारी मंडल (पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र) की बैठक में शिरकत की थी। रविवार को शुरू हो रही आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल पूर्वी क्षेत्र की दो दिवसीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। रविवार शाम पांच बजे उनका हेलिकाप्टर मिर्जापुर से सीधे गौहनिया स्थित आयोजन स्थल पर उतरेगा। रात करीब आठ बजे तक वह वहां रहेंगे. वहां से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री बमरौली से विशेष विमान से लखनऊ लौट जाएंगे।