Prayagraj News : प्रयागराज छिवकी जंक्शन पर वाहन स्टैंड पर पर्ची काटते टीटी। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन के वाहन स्टैंड से टिकट चेकिंग स्टाफ को हटाया जाएगा। रेलवे द्वारा वहां साइकिल स्टैंड के लिए टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। डीआरएम प्रयागराज मोहित चंद्रा ने कहा कि 31 मई के पहले छिवकी स्टेशन से टिकट चेकिंग स्टाफ को हर हाल में हटा दिया जाएगा।
दरअसल प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर बीते कुछ दिनों से वाहन स्टैंड पर आने वाले वाहनों की रखवाली और उनकी पर्ची काटने का काम रेलवे के सीआईटी, डिप्टी सीआईटी, टीटीई आदि को सौंप दिया गया है। तीन शिफ्ट में यहां चेकिंग स्टाफ अपना मूल काम छोड़कर वाहनों की निगरानी में ही जुटा हुआ है, जबकि रेलवे बोर्ड का नियम है कि चेकिंग स्टाफ से सिर्फ टिकट चेेकिंग से ही जुड़ा काम करवाया जा सकता है।