सरदार पटेल मार्ग पर रहने वाला पवन कुमार सरोज अपनी वैगनआर कार कैब एजेंसी में लगा रखा है। उसने पुलिस को बताया कि 15 जून को सिविल लाइंस बस अड्डे पर तीन व्यक्तियों ने मैहर जाने के लिए चार हजार में गाड़ी बुक की।
सिविल लाइंस में जहरखुरानी कर कार लूट ले जाने का मामला सामने आया है। खास बात यह कि पुलिस ने शिकायत के बाद भी रिपोर्ट नहीं दर्ज की। पीड़ित ने कोर्ट में गुहार लगाई तब जाकर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
सरदार पटेल मार्ग पर रहने वाला पवन कुमार सरोज अपनी वैगनआर कार कैब एजेंसी में लगा रखा है। उसने पुलिस को बताया कि 15 जून को सिविल लाइंस बस अड्डे पर तीन व्यक्तियों ने मैहर जाने के लिए चार हजार में गाड़ी बुक की। इस पर उसका साला सूरज उर्फ विकास उन्हें लेकर गया। शाम 7.30 बजे बुकिंग करने वाले ने फोन पर बताया कि वह लौट रहे हैं। रात नौ बजे उसका व ड्राइवर सूरज का फोन बंद हो गया।
दूसरे दिन दोपहर दो बजे सूरज ने किसी अन्य के फोन से कॉल की और बताया कि नशीला पदार्थ खिलाकर तीनों ने उसे गाड़ी के बाहर फेंक दिया और मोबाइल, दो हजार नकद व गाड़ी लूट ले गए। आरोप है कि उसने रीवा व सिविल लाइंस पुलिस को जानकारी दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बहुत कोशिश पर पता चला कि बुकिंग करने वाले ने जिस नंबर से फोन किया वह राजितराम भोरीपुर गोंडा के नाम पर है। कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट में गुहार लगाई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने आदेशित किया तो पुलिस ने नामजद एफआईआर दर्ज की।