फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : सामूहिक विवाह में नव विवाहित जोड़ों को उपहार में मिला बुलडोजर

Sun, 27 Mar 2022 09:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बुलडोजर का जादू लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। अभी तक सड़क बनाने और माफिया का घर गिराने के काम आता था। अब यह योगी सरकार पार्ट टू का एक प्रकार से प्रतीक चिन्ह बन गया है।
विज्ञापन
1 of 5
Prayagraj News : सामूहिक विवाह में नवदंपत्तियों को बुलडोजर उपहार में दिया गया। - फोटो : प्रयागराज
विवाहित जोड़े को कार, बाइक और गृहस्थी का सामान देने की बात हमेशा सुनने और देखने को मिलती है, लेकिन प्रयागराज में सामूहिक विवाह में जोड़े को बुलडोजर दिया गया। यह चौंकाने वाला गिफ्ट युवा चौरसिया समाज की ओर से कटरा में आयोजित सामूहिक विवाह में जोड़ों को दिया गया। इस दौरान नौ जोड़ों ने सात फेरे लिए। 


बुलडोजर का जादू लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। अभी तक सड़क बनाने और माफिया का घर गिराने के काम आता था। अब यह योगी सरकार पार्ट टू का एक प्रकार से प्रतीक चिन्ह बन गया है। विवाह के बाद अन्य गृहस्थी के सामान के साथ जब वर-वधू को बुलडोजर प्रदान किया गया तो लोग चौंक गए।
विज्ञापन

2 of 5
Prayagraj News : सामूहिक विवाह में नवविवाहित जोड़े को बुलडोजर प्रदान करतीं महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी। - फोटो : प्रयागराज
महापौर ने कहा प्रदेश में सुख-शांति का प्रतीक है बुलडोजर
प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने कहा कि बुलडोजर यूपी में सुख-शांति का प्रतीक है। इसके माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि यूपी में जहां भी गलत कार्य होगा बुलडोजर बाबा उसको सबक सिखाएंगे। योगी सरकार ने बुलडोजर चलाकर प्रदेश के माफिया का सफाया कर दिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Prayagraj News : सामूहिक विवाह में उपस्थित जोड़े। - फोटो : प्रयागराज
पीले हुए बेटियों के हाथ, मिला जन्म-जन्म का साथ

मंडप में खुशियों की शहनाई गूंजी। मंगल गीतों के साथ मंत्रोच्चार भी गूंजे। इसी के साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेकर जोड़े एक-दूजे के हो गए। सात बेटियों का यह सामूहिक विवाह युवा चौरसिया समाज की ओर से कर्नलगंज स्थित कटरा रामलीला परिसर में राम वाटिका में हुआ।


दोपहर दो बजे से ही बैंडबाजा और शहनाई की गूंज के साथ कटरा रामलीला के गेट से दुल्हन और दूल्हों के परिजन सजधज कर राम वाटिका में दाखिल होने लगे। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी के अलावा विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी, किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि की मौजूदगी में सामूहिक रूप से कन्यादान की रस्म निभाई गई।

4 of 5
Prayagraj News : सामूहिक विवाह में उपस्थित जोड़े। - फोटो : प्रयागराज
शुभ मुहुर्त में पूरी की गई विवाह की रस्म


पीला शिवाला कटरा से पुजारी सुशील कुमार त्रिपाठी और साईं दरबार मंदिर तेलियरगंज के पुजारी आदित्य दुबे ने मंत्रोच्चार के साथ शुभ मुहूर्त में विवाह की रस्म पूरी कराई। इसी के साथ सात जोड़े हमेशा -हमेशा के लिए जन्म-जन्म के रिश्तों की डोर में बंध गए। इस दौरान हर चेहरे पर खुशियों के भाव झलक रहे थे। रिश्तेदारों और परिजनों के लिए यह मौका बेहद खास था।  


इन बेटियों को डबल बेड, आलमारी, सोफा के अलावा घरेलू उपयोग की वस्तुएं और आभूषण भी उपहार में देकर पिया के विदा किया गया।  इस मौके पर विजय अरोरा के अलावा नीतेश चौरसिया, अध्यक्ष अनिल चौरसिया, महासचिव विकास कुमार चौरसिया, दिपील चौरसिया, गोपाल जी चौरसिया, झप्पू चौरसिया, बृजेश चौरसिया, अनिलेश चौरसिया, अजय चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, दीपक चौरसिया समेत तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Prayagraj News : सामूहिक विवाह में नृत्य करते नवविवाहित जोड़े। - फोटो : प्रयागराज
इन जोड़ों के हाथ हुए पीले

कामिनी निवासिनी फूलपुर संग अंजनी कुमार  (स्वराज नगर) तेलियरगंज। सरिता देवी जलालपुर संग कृष्णा  सलेमपुर फतुहा। रीता देवी बसना खास संग प्रकाश चंद चौरसिया कुर्ला वेस्ट मुंबई। प्रीति मोहिद्दीनपुर संग धीरज कुमार मनौरी-कौशाम्बी। श्यामा देवी हरवारा धूमनगंज संग सुरजीत सिंह हरवारा। पूजा चौधरी कानपुर रोड सिविल लाइंस संग चरनजीत सिंह आलमबाग।


मंडप में रक्तदान और मेहंदी-चित्रकला प्रतियोगिताएं भी
प्रयागराज। सामूहिक विवाह के मौके को सेवा और संगीत से जोड़ने की पूरी कोशिश की गई। इस दौरान सामाजिक सेवा के कार्यों को भी यादगार बनाया गया। मंडप के पास ही रक्तदान शिविर भी लगा और नेत्र परीक्षण भी किया जाता रहा। इसके अलावा मेहंदी प्रतियोगिता, चित्रकला और बेबी शो के आयोजन भी हुए। इसमें चौरसिया समाज के युवक-युवतियों और महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें