मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशाम्बी में कहा कि कोरोना महामारी के दौरान सिर्फ बीजेपी ने जनता की सेवा की। पूरी महामारी के दौरान बुआ और बबुआ कहीं नहीं दिखे। भाई और बहन का भी पता नहीं चला। बबुआ सिर्फ मोबाइल पर ही गेम खेलते रहे। उनकी बचपन की आदत अभी तक नहीं गई है। यूपी में माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
योगी ने कहा कि भाजपा के लिए सेवा ही संगठन है। भाजपा ने कोरोना कालखंड के दौरान पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा की। कहा कि जब देश की बागडोर मोदी जैसे मजबूत नेतृत्व के हाथ में हो तो चिंता बिल्कुल न करें। कहा कि सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से कौशाम्बी में 10 हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जब गांव से प्रतिभावान खिलाड़ी निकलेंगे तभी तो देश को मेडल मिलेंगे।