फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : परिषदीय स्कूलों में 97 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए उबाल, जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक भी उतरे प्रदर्शन में

Sat, 08 Jan 2022 12:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे डीएलएड उत्तीर्ण पंकज कुमार मिश्र, अभिषेक तिवारी और आलोक मिश्र विलौरा का कहना है कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता भी लग सकती है। ऐसे में आचार संहिता से पहले सरकार पूरे 97 हजार शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन जारी करें।
विज्ञापन
Prayagraj News : अपनी मांगों को लेकर भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन करते शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिषदीय स्कूलों में 97 हजार शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रदेश भर में छात्र सड़क पर उतरे। जिले में प्रतियोगी छात्रों ने भाजपा कार्यालय, सांसद आवास का घेराव किया। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन दिया। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि आचार संहिता से पूर्व सरकार प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करे, अन्यथा प्रतियोगी छात्र चुप नहीं बैठेंगे।  

विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे डीएलएड उत्तीर्ण पंकज कुमार मिश्र, अभिषेक तिवारी और आलोक मिश्र विलौरा का कहना है कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता भी लग सकती है। ऐसे में आचार संहिता से पहले सरकार पूरे 97 हजार शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन जारी करें। उनका कहना है कि कुछ दिन पूर्व सरकार की तरफ से 17 हजार पदों पर भर्ती का एक आदेश आया, प्रशिक्षित इस आदेश से आक्रोशित हैं। बीते तीन साल से शिक्षक भर्ती के लिए डीएलएड प्रशिक्षित दर दर भटक रहें हैं। सरकार हमारी मांगों को लगातार अनसुना कर रही है। इससे अभ्यर्थी नाराज हैं।

इसी क्रम में अभ्यर्थियों ने पूरे प्रदेश में प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। जिले में सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी पहले भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां महानगर अध्यक्ष के न मिलने पर भाजपा सांसद केसरी देवी पटेल के आवास पर पहुंचे। सांसद को ज्ञापन देकर भर्ती का विज्ञापन जारी करवाने की मांग की। सांसद ने अभ्यर्थियों के समक्ष ही शिक्षक भर्ती के लिए सीएम को पत्र लिखा। इसके बाद अभ्यर्थी डीएम कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों का ज्ञापन दिया। प्रदर्शन में अश्वनी सिंह, प्रशांत ,राहुल यादव, अनंत, पवन पांडेय, अंजली, रोहित, अंकित, सुनील आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

टीजीटी-पीजीटी भर्ती के लिए चयन बोर्ड सचिव से मिले युवा मंच के कार्यकर्ता 
प्रयागराज। युवा मंच कार्यकर्ता शुक्रवार को टीजीटी-पीजीटी के 27 हजार पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर चयन बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक नवल किशोर से मिले। प्रतिनिधिमंडल ने 22 हजार तदर्थ शिक्षकों के पद को प्रस्तावित विज्ञापन में शामिल करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। युवा मंच जिला इकाई के सचिव शीतला ओझा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक और उपसचिव नवल किशोर से मिलने पहुंचा।

प्रतिनिधिमंडल का दावा है कि उपसचिव ने वार्ता में 15 जनवरी तक टीजीटी-पीजीटी-2022 का विज्ञापन जारी करने की उम्मीद जताई। प्रतिनिधिमंडल ने आचार संहिता से पहले विज्ञापन जारी करने की मांग की। अभ्यर्थियों ने कहा कि सरकार और चयन बोर्ड चुनाव आयोग से इस बाबत दिशा-निर्देश प्राप्त करे। ताकि युवाओं की विज्ञापन के फंसने की आशंका व चिंता दूर की जा सके। प्रतिनिधिमंडल में ध्रुव कुमार चौधरी, आलोक शुक्ल, ओम प्रकाश, ज्ञान प्रकाश सिंह, मृत्युंजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का पीएनपी पर प्रदर्शन
एडेड जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षक भर्ती का परिणाम जारी होने के बाद भी प्रक्रिया में हो रही देरी से शुक्रवार को अभ्यर्थियों का आक्रोश फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय (पीएनपी) पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। अभ्यर्थियों का आरोप है कि पीएनपी सचिव अभ्यर्थियों को बरगला रहे हैं। पीएनपी ने अभी तक शिक्षा निदेशालय को परिणाम की हार्डकापी नहीं भेजी है। जबकि अभ्यर्थियों को बताया कि परिणाम निदेशालय भेज दिया गया है। अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस पहुंची। पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया लेकिन अभ्यर्थी नहीं माने। शाम को कार्यालय बंद होने के बाद भी अभ्यर्थी धरना प्रदर्शन पर अड़े रहे।

अभ्यर्थियों का कहना है कि एडेड जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक भर्ती परीक्षा का विज्ञापन फरवरी में आया था। 17 अक्तूबर को भर्ती परीक्षा हुई एवं 15 नवंबर को परिणाम जारी किया गया। इसके बाद भी प्रक्रिया आगे न बढ़ने पर अभ्यर्थियों ने शिक्षा निदेशालय प्रयागराज और लखनऊ, एससीईआरटी में धरना दिया। अभ्यर्थियों का दावा है कि वहां बताया गया कि अभी तक परीक्षा फल प्राप्त नहीं हुआ है जिससे प्रक्रिया रुकी है।

अभ्यर्थी बृहस्पतिवार को अभ्यर्थी पीएनपी सचिव से मिले तो परिणाम भेजने का डिस्पैच नंबर दिया। अभ्यर्थियों ने शिक्षा निदेशालय में संपर्क किया तो पता चला कि इस डिस्पैच नंबर पर पीएनपी की ओर से कुछ नहीं भेजा गया है। इससे नाराज अभ्यर्थी बारिश में भी शुक्रवार को परीक्षा नियामक कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन में संदीप वर्मा, चंद्र प्रताप सिंह, आकाश सिंह,  हरिओम राजपूत, ज्ञानेन्द्र सिंह बंटी, शिवम, अर्पित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें