Prayagraj News : दिन भर हुई बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।
- फोटो : प्रयागराज
पारा लुढ़का, गलन संग ठिठुरन बढ़ी
बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में तो ज्यादा फर्क नहीं आया, लेकिन अधिकतम तापमान करीब पांच डिग्री गोता लगा गया। बारिश के कारण गलन के साथ ठिठुरन भी बढ़ गई। शुक्रवार को कई दिन बाद दिन का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस से कम होकर 16.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया। वहीं रात के न्यूनतम तापमान मामूली अंतर के साथ चढ़ते क्रम में 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में कमी और वातावरण में नमी का स्तर अधिकतम सौ फीसदी होने के कारण गलन संग ठिठुरन बढ़ी रही। का असर गलन केरूप में लोगों ने महसूस किया। घरों में लोग हीटर, ब्लोअर के सामने बैठे रहे।
Prayagraj News : दिन भर हुई बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।
- फोटो : प्रयागराज
नहीं जले अलाव, कांपते रहे लोग
बारिश और गलन वाली ठंड का असर यात्रियों, राहगीरों और सड़क के किनारे रहने वालों पर दिखा। बारिश में भीगे लोग कांपते रहे, लेकिन उन्हें सिर छिपाने की ही नहीं अलाव तापने को नहीं मिले। स्थानीय लोगों ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों के आसपास दो दिनों से अलाव नहीं जले हैं। नगर निगम की ओर से लकड़ियां भी नहीं दी जा रही हैं। कुछ लोगों ने व्यक्तिगत प्रयास कर ऐसे स्थानों पर अलाव जलवाए, जहां सिर छिपाने के साथ लोगों को आग तापने की सुविधा मिले।
Prayagraj News : दिन भर हुई बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।
- फोटो : प्रयागराज
दिन भर होती रही बारिश, रात में टूटा क्रम
शुक्रवार को दिन भर बृहस्पतिवार की तरह दिन भर बारिश होती रही। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश केकारण लोग घरों में दुबके रहे। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। लोग मजबूरी में ही घरों से बाहर निकले। दिन भर हो रही बारिश के कारण कार्यालयों में भी रोज के मुकाबले कर्मचारियों और अपने काम के लिए आने वालों की संख्या कम रही।
Prayagraj News : दिन भर हुई बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।
- फोटो : प्रयागराज
सड़कों पर कीचड़ से चलना हुआ दुश्वार
बेमौसम की बारिश के कारण शहर के कई मोहल्लों की गलियों में पानी लगा रहा। प्रमुख सड़कों पर कीचड़, फिसलन की स्थिति परेशानी का कारण बनी। सड़कों के किनारे, फुटपाथों पर जल जमाव होने से राहगीरों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। शहर के जिन इलाकों में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य हो रहा ह, उन इलाकों में लोगों को ज्यादा मुसीबत उठानी पड़ी। सिविल लाइंस, कटरा, बैरहना, मधवापुर, मोहत्सिमगंज, मालवीय नगर, रानीमंडी, मीरापुर, कीडगंज समेत शहर के कई मोहल्लों में जलजमाव से लोगों को ज्यादा दिक्कत हुई।
Prayagraj News : माघ मेला।
- फोटो : प्रयागराज
कोरोना के बीच बढ़ा सर्दी जुकाम का खतरा
कोरोना महामारी के बीच अचानक हो रही बारिश के कारण सर्दी और जुकाम का खतरा बढ़ गया। बारिश में भीगने के कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। मौसम जनित बीमारियों से पीड़ित लोग अस्पताल भी पहुंचे। चिकित्सकों के मुताबिक ठंड के मौसम में हो रही बारिश के दौरान भीगने से बचना चाहिए।