भारतीय जनता पार्टी की महानगर कार्यसमिति की सदस्य अनीता राज मुंडेरा के आदर्श नगर इलाके में रहती हैं। उनकी छोटी बेटी स्वाति पिछले कई दिनों से डेंगू से पीड़ित थी। स्वाति को लखनऊ के नारायण स्वरूप अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
भाजपा नेत्री अनीता राज की पुत्री स्वाति की बृहस्पतिवार को डेंगू से मौत हो गई। स्वाति का इलाज लखनऊ के नारायण स्वरूप अस्पताल में चल रहा था। हालत बिगड़ने पर परिजन स्वाति को गुरुग्राम ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की महानगर कार्यसमिति की सदस्य अनीता राज मुंडेरा के आदर्श नगर इलाके में रहती हैं। उनकी छोटी बेटी स्वाति पिछले कई दिनों से डेंगू से पीड़ित थी। स्वाति को लखनऊ के नारायण स्वरूप अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन स्वाति की हालत बिगड़ती ही जा रही थी। इस पर अस्पताल के डॉक्टरों ने गुरुग्राम के मेेदांता अस्पताल में रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार को परिजन स्वाती को लेकर गुरुग्राम के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।
उधर, डेंगू से मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को डेंगू से मौत की कोई जानकारी ही नहीं है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आनंद सिंह के मुताबिक उनके पास कोई सूचना नहीं है। जबकि सूत्रों का कहना है कि आदर्श नगर में पहले भी डेंगू से दो मौतें हो चुकी हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अनजान बने हैं।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने जताया शोक
भाजपा नेत्री की बेटी की मौत पर महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी समेत कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, राकेश जैन, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक आदि ने शोक जताया है।