छात्रावास न मिलने से हताश इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र रजनीकांत ने आत्महत्या कर ली थी। छात्रनेता अजीत यादव विधायक, परमिल आदि के साथ रजनीकांत की मां चंदा देवी ने सर्किट हाउस में अखिलेश यादव से मुलाकात की और मदद की गुहार लगाई। अखिलेश ने चंदा देवी की हर स्तर पर मदद का आश्वासन दिया। साथ ही पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने यह मुद्दा विधानसभा में भी उठाने की बात कही। इस बाबत राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखेंगे।