डीजीपी ओपी सिंह (फाइल फोटो)
सुरक्षा संबंधी तैयारियों को परखने पहुंचे डीजीपी
प्रधानमंत्री के 24 फरवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर की जा रही सुरक्षा संबंधी तैयारियों का जायजा लेने डीजीपी ओपी सिंह शुक्रवार को शहर पहुंचे। शहर पहुंचने के बाद वह सीधे मेला क्षेत्र गए और निरीक्षण किया। इसके बाद अरैल पहुंचकर परमार्थ निकेतन गए।
वहां से वैदिक टेेंट सिटी पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था देखी और फिर आईजी मोहित अग्रवाल समेत अन्य उच्चाधिकारियों संग वार्ता की। वह शनिवार को सुबह 11 बजे मेला पुलिस कार्यालय में अफसरों संग बैठक करेंगे।