फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MLC Election : शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव का केंद्र बना प्रयागराज, सभी दलों ने झोंकी ताकत

Wed, 04 Jan 2023 08:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मतदाताओं की संख्या के लिहाज से भी प्रयागराज महत्वपूर्ण जिला है। इलाहाबाद-झांसी क्षेत्र के अंतर्गत प्रयागराज के अलावा नौ अन्य जिले कौशाम्बी, फतेहपुर, जालौन, हमीरपुर, ललितपुर, बांदा, झांसी, चित्रकूट एवं महोबा शामिल हैं। अभी 33274 हजार मतदाता हैं। इनमें से 16593 मतदाता प्रयागराज में हैं। यानी, करीब 50 फीसदी वोटर प्रयागराज के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में प्रयगराज मुख्य सियासी केंद्र बन गया है। वर्तमान एमएलसी सुरेश चंद्र त्रिपाठी यहीं के हैं तो सपा ने भी सैदाबाद के एसपी सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि, भाजपा, कांग्रेस और बसपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। चुनाव की घोषणा की जा चुकी है। 30 जनवरी को मतदान होगा। हालांकि, अधिसूचना पांच जनवरी को जारी की जाएगी। ऐसे में दावेदारों एवं दलों ने पूरी ताकत झाेंक दी है।

विज्ञापन


नैनी के एक कॉलेज से रिटायर अल्लापुर के सुरेश त्रिपाठी ने इस बार फिर दावेदारी जताई है। वहीं सपा उम्मीदवार सैदाबाद के एसपी सिंह पटेल भी मुट्ठीगंज स्थित डॉ. केपी जायसवाल इंटर कॉलेज में अध्यापक हैं। ये दोनों ही नेता मुख्य दावेदारों में शामिल बताए जा रहे हैं। खास यह कि सपा ने एसपी सिंह पटेल की दावेदारी की घोषणा छह महीने पहले कर दी थी। ऐसे में उन्हें मतदाता बनाने और अन्य तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिला। इससे मुकाबला और रोचक हो गया है।

कुल 33274 में से 16593 मतदाता प्रयागराज के
मतदाताओं की संख्या के लिहाज से भी प्रयागराज महत्वपूर्ण जिला है। इलाहाबाद-झांसी क्षेत्र के अंतर्गत प्रयागराज के अलावा नौ अन्य जिले कौशाम्बी, फतेहपुर, जालौन, हमीरपुर, ललितपुर, बांदा, झांसी, चित्रकूट एवं महोबा शामिल हैं। अभी 33274 हजार मतदाता हैं। इनमें से 16593 मतदाता प्रयागराज में हैं। यानी, करीब 50 फीसदी वोटर प्रयागराज के हैं।

सबसे कम मतदाता 750 महोबा जिले में हैं। इसके अलावा झांसी में 3764, फतेहपुर में 3254, जालौन में 2433, बांदा में 1899, कौशांबी में 1407, हमीरपुर में 1292, ललितपुर में 1005 व चित्रकूट में 877 शिक्षक मतदाता हैं। 2016 के चुनाव से तुलना करें तो कुल इस बार 7252 मतदाता बढ़ गए हैं। वहीं प्रयागराज में 3670 वोटर बढ़े हैं। अभी चार जनवरी तक वोटर बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

मतदान के अलावा अन्य प्रक्रिया झांसी में होगी पूरी
प्रयागराज में सिर्फ मतदान होगा। नामांकन से लेकर मतगणना तक की प्रक्रिया झांसी में पूरी की जाएगी। प्रयागराज के मतदाताओं के लिए 36 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नव निर्मित भगवतपुर, सहसों एवं श्रृंग्वेरपुर को छोड़कर अन्य 20 ब्लॉक में एक-एक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 16 अन्य मतदान केंद्र शहर में बनाए गए हैं।

नेताओं ने उठाया जाम का मुद्दा
डीएम संजय कुमार खत्री ने सोमवार को बैठक कर एमएलसी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही अफसरों की जिम्मेदारी तय की। इसी क्रम में उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक कर चुनाव की प्रक्रिया से अवगत कराया। नेताओं ने जाम का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि मतदान के दिन आवागमन सुचारू रहना चाहिए। ताकि, जाम में फंसने की वजह से कोई मतदान से वंचित न रहने पाए। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व जगदम्बा सिंह, एडीएम सिटी मदन कुमार, एडीएम नजूर प्रदीप कुमार, एडीएम नागरिक आपूर्ति जेपी सिंह, सीआरओ कुंवर पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें