फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident : मेदांता में पांच डॉक्टरों के पैनल ने ARTO भूपेश के सिर का किया ऑपरेशन, अभी तक नहीं आया होश

Wed, 04 Jan 2023 08:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वाहन चेकिंग के दौरान नैनी के नए यमुना पुल पर कार की टक्कर से घायल एआरटीओ प्रवर्तन भूपेश गुप्ता का मेदांता में तीन घंटे तक सिर का आपरेशन किया गया। अभी तक उन्हें होश नहीं आया है।डॉक्टरों ने तीन तीन उनके लिए अहम बताया है।
विज्ञापन
Prayagraj News : मेदांता अस्पताल में भर्ती एआरटीओ भूपेश गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाहन चेकिंग के दौरान नैनी के नए यमुना पुल पर कार की टक्कर से घायल एआरटीओ प्रवर्तन भूपेश गुप्ता का मेदांता में तीन घंटे तक सिर का आपरेशन किया गया। अभी तक उन्हें होश नहीं आया है। डॉक्टरों ने तीन दिन उनके लिए अहम बताया है। आपरेशन करके डॉक्टरों ने सिर में जमे को बाहर निकाला। भूपेश को अभी तक होश नहीं आया है। ऑपरेशन के दौरान परिवार के साथ रहे प्रयागराज में एआरटीओ प्रशासन राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि मेदांता के डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद बाहर निकलकर बताया है कि ऑपरेशन सफल रहा है। जैसा हमने प्लान किया था और सोचा था उसी के मुताबिक हमने सफल ऑपरेशन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj News : मेदांता अस्पताल में भर्ती एआरटीओ भूपेश गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला।
आरोपी चालक को पुलिस ने भेजा जेल

घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर एआरटीओ को टक्कर मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सुमित शर्मा है। वह करछना के भुंडा निवासी हरिश्चंद शर्मा का बेटा है। सुमित स्नातक का छात्र है। वह अपनी पत्नी और बहन के साथ दर्शन के लिए बड़े हनुमान मंदिर जा रहा था। शहर की ओर जाने वाली लेन पर जाम लगा था। इसी वजह से वह उल्टी दिशा से जा रहा था कि तभी एआरटीओ सामने आ गए। सुमित ने पुलिस को बताया कि एक्सीडेंट होने के बाद वह काफी घबरा गया था। इसलिए रुका नहीं और कार लेकर भाग निकला। टक्कर के बाद कार का शीशा भी टूट गया था। 

ACP अजीत सिंह चौहान ने बताया कि देर रात तहरीर मिली है। आरोपी के खिलाफ तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अल्टो कार भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें