कटरा निवासी माफिया अतीक के अधिवक्ता दयाशंकर मिश्र के घर के बाहर मंगलवार को दिनदहाड़े बमबाजी 1200 रुपये के विवाद में की गई थी। पीड़ित शिवांश का आरोप है कि आरोपी हर्षित सोनकर उससे 1200 रुपये मांग रहा था। नहीं देने पर उसने यह वारदात की।
कटरा निवासी माफिया अतीक के अधिवक्ता दयाशंकर मिश्र के घर के बाहर मंगलवार को दिनदहाड़े बमबाजी 1200 रुपये के विवाद में की गई थी। पीड़ित शिवांश का आरोप है कि आरोपी हर्षित सोनकर उससे 1200 रुपये मांग रहा था। नहीं देने पर उसने यह वारदात की। घटना के 36 घंटे बाद भी कर्नलगंज पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
विज्ञापन
पुलिस ने बुधवार को आरोपी की तलाश में कटरा से लेकर सलोरी तक कई जगह दबिश दी। कुछ हॉस्टलों को भी देखा गया, लेकिन पुलिस उसकी झलक तक न पा सकी। इंस्पेक्टर कर्नलगंज राममोहन राय का कहना है कि शिवांश ने आरोप लगाया है कि हर्षित उससे जबरन 1200 रुपये मांग रहा था। नहीं देने पर उसने बम फेंके। पुलिस के ही सूत्र बताते हैं कि शिवांश के एक दोस्त को हर्षित से उधार वापस लेना था।
मंगलवार को घटना से कुछ देर पहले उसने रुपये मांगे तो हर्षित ने टरका दिया। इस पर उसने हर्षित को बुरा-भला कह दिया। इससे नाराज होकर उसने शिवांश से फोन पर बात की। बात इतनी बढ़ी कि देख लेने की धमकी तक पहुंच गई। इसके बाद हर्षित शिवांश के घर पहुंच गया। वह नहीं मिला तो महिलाओं को धमकाने लगा। इसी दौरान शिवांश पहुंचा तो उसे देखते ही बम फोड़ने लगा। यही बम अतीक के अधिवक्ता के घर के बाहर तक गिरे और चौतरफा सनसनी मच गई।