फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : माफिया के गुर्गों की असलहों के प्रदर्शन वाली फोटो वायरल

Thu, 16 Dec 2021 11:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद दिन भर चर्चा का विषय भी बनी रही। मामले में सीओ सिविल लाइंस संतोष कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल होने की जानकारी मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
बंदूक - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतीक अहमद के गुर्गों की असलहों के प्रदर्शन से संबंधित एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। तस्वीर किसी शादी समारोह की लग रही है जिसमें करीब एक दर्जन लोग असलहों संग नजर आ रहे हैं। तस्वीर कब की है और असलहे लाइसेंसी हैं या अवैध, इस बारे में अभी कोई जनकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि तस्वीर में दिख रहे लोगों में कुछ लोग बेली गांव जबकि अन्य मेहंदौरी, धूमनगंज व अन्य जगहों के रहने वाले हैं। इनमें से कुछ आपराधिक प्रवृति के भी हैं जिनके खिलाफ मुकदमे भी दर्ज हैं। चर्चा यह भी रही कि  तस्वीर में असलहों संग दिख रहे कई लोग अतीक अहमद के करीबी हैं।

सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद दिन भर चर्चा का विषय भी बनी रही। मामले में सीओ सिविल लाइंस संतोष कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल होने की जानकारी मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें