फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : उमेश पाल के हत्यारों को शरण देने में आतिन जफर गिरफ्तार, आई फोन भी बरामद

Sat, 06 May 2023 11:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मुठभेड़ में ढेर अतीक के बेटे असद के दोस्त आतिन जफर को धूमनगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर इनामी शाइस्ता व साबिर को शरण देने का आरोप है। उसने असद का स्लेटी रंग का आईफोन भी बरामद कराया है, जिसमें सिम भी लगा है।
विज्ञापन
आतिन जफर। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुठभेड़ में ढेर अतीक के बेटे असद के दोस्त आतिन जफर को धूमनगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर इनामी शाइस्ता व साबिर को शरण देने का आरोप है। उसने असद का स्लेटी रंग का आईफोन भी बरामद कराया है, जिसमें सिम भी लगा है। आतिन को खुल्दाबाद स्थित उसके घर से पकड़ने का दावा किया गया है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में उसने 16 अप्रैल को शाइस्ता व साबिर के खुल्दाबाद आने की बात स्वीकार की है। इतना ही नहीं, दो मई को भी दोबारा साबिर के अपने घर आने की बात उसने कबूली है। साथ ही असद का आईफोन भी बरामद कराया है जिसमें सिम भी लगा हुआ है। उसने बताया है कि उमेश पाल की हत्या के लिए जाने से पहले असद ने अपना आईफोन लखनऊ स्थित अपने फ्लैट में छोड़ दिया था।

विज्ञापन

ऐसा करने के पीछे उसकी मंशा यह थी कि घटना वाले दिन उसकी लोकेशन लखनऊ में मिलने से पुलिस उस पर शक न करे। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में नजर आने से उसकी प्लानिंग फेल हो गई। इसके अलावा आतिन के कब्जे से सिल्वर व गहरे नीले रंग के दो अन्य फोन भी बरामद किए गए हैं जो उसके खुद के हैं।

लखनऊ जेल में उमर के साथ बंद है पिता

आतिन उस जफर उल्लाह का बेटा है, जो अतीक के बड़े बेटे उमर के साथ लखनऊ जेल में बंद है। कारोबारी मोहित जायसवाल को अगवा कर देवरिया जेल में ले जाकर पिटाई करने के मामले में सीबीआई उसके खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। पिता के जेल जाने के बाद से ही आतिन प्रयागराज छोड़कर लखनऊ चला गया था। वहां वह अतीक के बेटे असद के साथ उसके महानगर स्थित यूनिवर्सल क्रिसेंट अपार्टमेंट के फ्लैट में रहता था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें