फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : विवाह में सामूहिक हर्ष फायरिंग के मामले में सात नामजद, अतीक के करीबी बताए जा रहे

Fri, 18 Jun 2021 10:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : नवाबगंज में सामूहिक हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
सामूहिक हर्ष फायरिंग के एक दिन पहले वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने सात लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है। यह सभी नवाबगंज क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं और अतीक अहमद के समर्थक के परिजन हैं। वीडियो के आधार पर चिह्नित कर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी हैै। 
विज्ञापन

एक दिन पहले घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जिले में हड़कंप मच गया था। इसमें आधा दर्जन से ज्यादा युवक राइफल व अन्य बंदूकों से एक साथ फायरिंग करते नजर आ रहे थे।

मामले की जानकारी पर पुलिस अफसरों ने जांच शुरू कराई और देर रात इस मामले में सात लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज किया गया। इनमें नवाबगंज निवासी वैश, फैज, असहद, अजहद, फरहान, अदनान के अलावा एक अन्य शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि यह सभी असलम के परिवारीजन हैं जो अतीक के करीबी मुजफ्फर का भाई है। एसपी गंगापार धवल जायसवाल ने बताया कि सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनसे पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि घटनास्थल कहां का है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। 
विज्ञापन


प्रोफेशनल शूटरों जैसी फायरिंग, कहां से मिली ट्रेनिंग
वायरल वीडियो में जिस तरह से 18-20 साल के युवक प्रोफेशनल शूटरों की तरह फायरिंग करते नजर आ रहे हैं, उसे लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बड़ा सवाल यह है कि इनमें से किसी के नाम लाइसेंसी असलहा नहीं है। आखिर में इन्हें शस्त्र चलाने की ऐसी ट्रेनिंग कहां से मिली। गौरतलब है कि वीडियो में सभी कुर्सी पर बैठकर ताबड़तोड़ गोलियां दागते नजर आ रहे हैं। 

गैंगस्टर की कार्रवाई लंबित
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिस असलम के घर हुए शादी समारोह के दौरान सामूहिक हर्ष फायरिंग की गई, उसके और उसके तीन भाईयों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए रिपोर्ट 15 दिन पहले ही भेजी जा चुकी है। लेकिन अब तक जिला प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उधर असलम के भाई मुजफ्फर के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी शुरू हो गई है। वह फतेहपुर में गोकशी और पुलिस पर हमले के मामले में वांछित है। मामले में पुलिस अफसरों का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें