फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील तस्वीर भेजकर विवाहिता को किया ब्लैकमेल, मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस

Fri, 18 Jun 2021 10:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
film - फोटो : Social Media
विज्ञापन
धूमनगंज निवासी विवाहिता को उसके ही जानने वाले ने ब्लैकमेल किया। अश्लील तस्वीर वायरल करने की धमकी देकर अपने पास आने को कहा। पीड़िता की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि वह दो साल पहले तक स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर काम करती थी। वहां उसे अंबुज मिश्रा निवासी सुल्तानपुर मिला जो अकाउंटेंट था।
विज्ञापन


इसी दौरान वह उससे फोन पर बातचीत करने लगा। एक दिन फोन से अश्लील तस्वीर खींच ली और फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि अब वह उसे धमका रहा है। कहता है कि ससुराल छोडक़र मेरे पास आ जाओ वरना तस्वीरें वायरल कर बदनाम कर दूंगा। यही नहीं ससुरावालों को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें