हॉस्टल में प्रवेश के लिए 28 फरवरी तक आवेदन
इविवि के छात्रों को मार्च में आवंटित कर दिए जाएंगे हॉस्टल
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हॉस्टल आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए छात्रों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित की गई है। छात्रों को हॉस्टल के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हैं। मार्च में छात्रों को हॉस्टल आवंटित कर दिए जाएंगे।
बीए, बीएससी मैथ्स, बीएससी बायो, बीएससी होम साइंस, बीकॉम, बीएफए, बीपीए, एलएलबी, बीएएलएलबी एवं अन्य प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों के छात्रों को हॉस्टल में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट ‘www. allduniv. ac.in’ पर जाकर उसमें उपलब्ध लिंक हॉस्टल एडमिशन (2020-2021) पर क्लिक करना है और प्रवेश परीक्षा के रोल नंबर एवं जन्मतिथि के माध्यम से लॉग इन करना है। छात्रों को अपने आधार कार्ड की कॉपी भी ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थियों को अपने प्रमाण पत्र भी अपलोड करने होंगे। अगर ऑनलाइन आवेदन करने में छात्रों को किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो वे ‘hostelhelp@allduniv. ac. in’ पर ईमेल भी कर सकते हैं। ब्यूरो